{"_id":"5d7d355e8ebc3e015369eb87","slug":"complaint-filed-in-court-against-three-mill-owners-and-officers-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन मिल मालिकों व अफसरों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर, एक सप्ताह में किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन मिल मालिकों व अफसरों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर, एक सप्ताह में किया तलब
Sun, 15 Sep 2019 12:16 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य का भुगतान न करने वाली वेव ग्रुप की बिजनौर व चांदपुर, बजाज ग्रुप की बिलाई चीनी मिल के मालिकों और अफसरों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कराया गया है। सहायक चीनी आयुक्त बिजनौर व चांदपुर सहायक चीनी आयुक्त ने गन्ना खरीद अधिनियम की धारा 25 के तहत यह वाद दायर कराया गया है। अदालत ने मिल मालिकों को समन जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बर्तन, कपडे़ और चक्की लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, आर-पार की लड़ाई का एलान, ये रहीं प्रमुख मांगें
विज्ञापन
पीसीबी फूड्स शुगर प्राइवेट लिमिटेड की चांदपुर मिल के डायरेक्टर रमनदीप सिंह सेठी व अध्याशी अनिल कुमार, बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल्स लिमिटेड की बिलाई मिल के अध्याशी अजय कुमार शर्मा, डायरेक्टर अशोक कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर व चेयरमैन कुशाग्र बजाज, वेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की बिजनौर चीनी मिल के पूर्णकालिक निदेशक व अध्याशी देवेंद्र सिंह बिंद्रा को आरोपी बनाया गया है। बिलाई पर 162.77, चांदपुर पर 99.20 और बिजनौर चीनी मिल पर 51.02 करोड़ रुपया बकाया है। जिले की मिलों पर कुल 422 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/