फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Nasim murder case open, wife and boyfriend murdered of husband

नसीम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने बांधे हाथ और प्रेमी ने नहर में फेंका

Fri, 30 Nov 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Nasim murder case open, wife and boyfriend murdered of husband
मर्डर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

नसीम हत्याकांड में सहारनपुर पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को इसका खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार नसीम को नशीला पदार्थ खिलाकर पत्नी महजबी और उसका प्रेमी मोहतरम टेंपो में बैठाकर पिरान कलियार ले गए। पत्नी महजबी ने पीछे से नसीम के हाथ बांध दिए और उसके प्रेमी मोहतरम ने उसे ले जाकर नहर में फेंक दिया था। वापसी में दोनों ने टेंपो चालक को कह दिया था कि नसीम अपने रिश्तेदार के साथ चला गया है।

विज्ञापन

 
मंडी कोतवाली पुलिस ने नसीम की हत्या का खुलासा कर आरोपी पत्नी महजबी और उसके प्रेमी मोहतरम को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महजबी की पहली शादी तसलीम नामक युवक से हुई थी, जिससे उसका तलाक हो गया था। चार वर्ष पूर्व अजीम कॉलोनी कलसिया रोड के रहने वाले नसीम पुत्र बुंदु हसन (मूल निवासी मुगल माजरा) के साथ महजबी की दूसरी शादी हुई थी।
विज्ञापन

  
एसपी ने बताया कि महजबी के संबंध ग्राम मुगल दतौली निवासी मोहतरम के साथ हो गए थे। पति नसीम को इसका पता चल गया था। जिस कारण महजबी और उसके प्रेमी मोहतरम ने नसीम की हत्या का षड्यंत्र बनाया। इसके लिए पहले तो महजबी ने नसीम को पिरान कलियर जाने के लिए तैयार किया। जब 19 अक्तूबर की शाम को वे घर से निकलने लगे तब महजबी ने नसीम के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और कलियर जाने के लिए 800 रुपये में टेंपो किराए पर लिया। रास्ते में मोहतरम भी टेंपो में बैठ गया। खाने में नशीला पदार्थ मिला होने पर रास्ते में ही नसीम बेहोश हो गया था। कलियर शरीफ में दोनों ने नसीम को सहारा देकर उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि महजबी ने नसीम के हाथ उसके पीछे करके बांध दिए। उसके बाद मोहतरम नसीम को उठाकर ले गया और पास में ही नहर में फेंक दिया। उस समय अंधेरा हो चुका था। उसके बाद में टेंपो में बैठकर महजबी और मोहतरम अपने घर लौट गए। 
 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नहर में फेंक कर जब वे टेंपो में बैठकर जाने लगे तो टेंपो चालक ने नसीम के बारे में पूछा। जिस पर महजबी ने बताया कि रुड़की में उसका रिश्तेदार रहता है। नसीम उसके साथ ही चला गया है। जिसके बाद टेंपो चालक चुप हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि टेंपो चालक को गवाह बनाया गया है।
 
पूर्व में दो बार की गई हत्या की कोशिश
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि महजबी ने नसीम को जान से मारने की पूर्व में भी दो बार कोशिश की। एक बार मसूरी में धक्का देकर ऊंचाई से गिराने की कोशिश, जिसमें नसीम बच गया था। इसके बाद खाने में जहर देकर भी हत्या की कोशिश की गई थी। लेकिन दोनों बार नसीम बच गया था। उसके बाद दोनों में किसी प्रकार सुलह हो गई थी। 

नहर में मिले शवों से किया जा रहा शनाख्त का प्रयास 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह
ने बताया कि कलियर तक रास्ते में जो भी थाने हैं उनके क्षेत्र में मिले शवों के बारे में जानकारी कराई जा रही है। जितने शव नहर से बरामद हुए हैं, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है। नसीम के पिता बुंदू ने एक शव के नसीम का होने की संभावना जताई है। उसके कपड़ों से पहचान कराई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका पुलिस ने दाह संस्कार कराया है या फिर दफनाया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed