फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur laborer shot in Sardhana, injured

Meerut News: सहारनपुर के मजदूर को सरधना में मारी गोली, घायल

Sat, 17 Jun 2023 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 17 Jun 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur laborer shot in Sardhana, injured
सरधना/मेरठ। सहारनपुर से सरधना में सड़क की मरम्मत का काम करने के लिए आए मजदूर सदाकत (46) को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सरधना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



सहारनपुर के मुगलमाजरा गांव निवासी सदाकत पुत्र शब्बीर सरधना थाना क्षेत्र के दौराला रोड पर पैचवर्क में मजदूरी करने के लिए आया हुआ है। शुक्रवार शाम वह दौराला रोड पर मिलक गांव के पास काम कर रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पर आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पास से निकलते ही सदाकत के पैर में गोली मार दी और फरार हो गए। थोड़ी दूर अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। शुरूआत में उन्हें लगा कि बाइक का टायर फटा है, लेकिन जब सदाकत लहुलूहान होकर जमीन पर गिरा तो वह उसकी तरफ दौड़े। कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल से भी जानकारी ली। घायल मजदूर ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। वह खुद भी हैरान है कि उसे गोली किसने मारी।
विज्ञापन


वर्जन
घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। गोली किसने और क्यों मारी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - - रमाकांत पचौरी, थाना प्रभारी सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed