{"_id":"611b6811f3941e377235ec05","slug":"saharanpur-khalasi-dies-in-suspicious-condition-in-railway-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : रेलवे में खलासी की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : रेलवे में खलासी की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका
Tue, 17 Aug 2021 01:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:11 PM IST
सार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के गले पर चोट के निशान हैं। जिससे गला दबाकर हत्या करने आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेलवे में तैनात खलासी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहूंची और घटना की जानकारी ली। वहीं खलासी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जीपीओ स्थित रेलवे क्वार्टर की है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के झझर के बहादुरगढ़ निवासी मोहन रेलवे में खलासी के पद पर तैनात था। वह दी रात को वह ड्यूटी पर गए थे। जिसके बाद सुबह के समय उनका शव घर के बाहर दूसरे गेट के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के गले पर चोट के निशान हैं। जिससे गला दबाकर हत्या करने आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शव मिला है। मामले की छानबीन की गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।