फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Journalist murder case: Mother's admitted to ICU of hospital after condition worsens

पत्रकार हत्याकांड: सदमे में बिगड़ी मां की हालत, आईसीयू में भर्ती, अस्पताल पहुंचे डीएम-एसएसपी

Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Journalist murder case: Mother's admitted to ICU of hospital after condition worsens
पत्रकार आशीष की मां की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जनपद में पत्रकार आशीष और उनके भाई आशुतोष की हत्या के बाद से उनकी मां उर्मिला की तबीयत खराब होती जा रही है। गुरुवार को उर्मिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है। चिकित्सकों का एक पैनल उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन


गुरुवार को नुमाइश कैंप में श्रद्धांजलि सभा होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उर्मिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने आईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया है। 
विज्ञापन


पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, सीओ मुकेश मिश्रा के अलावा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नगर विधायक संजय गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति माजिद अली समेत अनेक लोग जिला अस्पताल पहुंचे और उर्मिला का हाल जाना।

वहीं, सीएमएस एसके वार्ष्णेय की निगरानी में सात चिकित्सकों के पैनल ने उनकी चिकित्सा जांच की। सिटी स्कैन और ब्लड टेस्ट कराए। मनोचिकित्सक को भी बुलवाया गया। पूरे दिन निगरानी में रखा गया। बाहरी व्यक्तियों से मिलने पर रोक लगा दी गई। 

पत्रकार हत्याकांड: कोर्ट में पेश कर जेल भेजे तीन हत्यारोपी, रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

सीएमएस ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत ठीक है। लेकिन फिर भी उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। पूरी तरह से ठीक होने पर उन्हें घर भेजा जाएगा।

चिकित्सकों की निगरानी में श्रद्धांजलि सभा में भेजी गईं  
गुरुवार को नुमाइश कैंप स्थित नवयुग पार्क में हुई श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की जिद कर रही उर्मिला को पुलिस सुरक्षा में दो चिकित्सकों की निगरानी में एंबुलेंस से भेजा गया। 15 मिनट ही उन्हें वहां रहने दिया गया। उसके बाद वापस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed