उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दोहरे हत्याकांड की असली वजह क्या है ? क्या सिर्फ नाली में गोबर डलने अथवा कचरा डालने पर ही दो युवकों का खून बहा दिया गया या फिर वजह कोई दूसरी है। वैसे दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नाली में गोबर डलने पर विवाद होना बताया गया है, लेकिन दो अन्य बातें भी सामने आई हैं। एक तो आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित पक्ष के मकान के नीचे नाली में कचरा डालना है, तो दूसरी बात मोहल्ले के लोग बताते हैं कि आरोपी पक्ष अवैध रूप से शराब बेचता था। अब पुलिस को जांच में इसका पता लगाना है, असली वजह क्या है।
पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज
दरअसल, पत्रकार आशीष और विपक्षी महिपाल सैनी का मकान माधवनगर की गली नंबर एक में आमने सामने हैं। दोनों मकानों के बीच सड़क है। मौके की स्थिति देखें, तो नाली के पानी का बहाव माधवनगर की मुख्य मार्ग की तरफ है। आशीष का परिवार गोवंश पालता है और मकान के एक कमरे में और बाहर गाय बांधी जाती है। यदि इनके मकान से गोबर नाली में डलता है, तो उससे महिपाल सैनी का परिवार प्रभावित नहीं हो सकता, क्योंकि आशीष के मकान की नाली का पानी सड़क की दूसरी तरफ नहीं जाता है।
यूपी: पत्रकार से मामूली विवाद और पड़ोसी की दबंगई, ये थी सहारनपुर में हुए दोहरे हत्याकांड की असली वजह
दूसरी वजह बताई गई कि महिपाल सैनी का परिवार भी अपने मकान का कचरा आशीष के मकान के बाहर नाली में डालता था, जिसको लेकर विवाद की स्थिति बनती थी। इसके अलावा लहूलुहान हालत में आशीष और उसके भाई आशुतोष को अस्पताल पहुंचाने वाले विवेक धीमान के अलावा अन्य लोगों ने भी मीडियाकर्मियों को बताया कि आरोपी पक्ष के लोग अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य भी करते थे।
उन्होंने बताया कि दो साल पहले आशीष ने माधवनगर में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की खबर प्रकाशित की थी। इससे आशंका है कि उस वजह से भी आरोपी पक्ष के लोग आशीष के परिवार से रंजिश रखने लगा था। यह भी पता चला है कि आशीष के यहां छह महीना पूर्व एक गोवंश की मौत हो गई थी, जिसमें विपक्षी लोगों द्वारा कोई साजिश करने का अंदेशा जताया गया था, यह बातें आसपास के लोग बता रहे थे। हालांकि, आशीष की मां उर्मिला की तरफ से तहरीर देकर नगर कोतवाली में जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई, उसमें उन्होंने लिखा है कि उनके मकान से गोबर नाली में डालने पर महिपाल सैनी के परिवार ने विवाद किया और घर में घुसकर हमला करके गोली मारकर आशीष और आशुतोष की हत्या कर दी।
फोरेंसिक टीम ने की जांच
दोहरा हत्याकांड होने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने माधवनगर में पहुंचकर घटनास्थल पर जांच की। येलो टेप से घटनास्थल को कवर कर दिया गया। आशीष और आशुतोष को घर में घुसकर गोली मारी गई। जहां ब्लड का निशान था, फोरेंसिक टीम ने वहां से नमूना भी लिया।
सहारनपुर: सीएम योगी ने पत्रकार व उसके भाई की हत्या पर जताया दुख, दी 5-5 लाख की सहायता राशि