फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Journalist murder case: sent to jail of three accused by court in Saharanpur of Uttar Pradesh

पत्रकार हत्याकांड: कोर्ट में पेश कर जेल भेजे तीन हत्यारोपी, रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

Thu, 22 Aug 2019 12:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Aug 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Journalist murder case: sent to jail of three accused by court in Saharanpur of Uttar Pradesh
पत्रकार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जिले में पत्रकार आशीष और उनके भाई आशुतोष की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को तलाशने में पुलिस की आठ टीमें लगी हुईं हैं, लेकिन आरोपी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी भी कर रही है, जिससे मुकदमे के संबंध में और गहनता से पूछताछ की जा सके। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माधवनगर निवासी पत्रकार आशीष और उसके भाई आशुतोष की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आशीष की मां उर्मिला ने पड़ोस में रहने वाले महिपाल सैनी, उसके पुत्र सूरज, सन्नी और गौरव (नाबालिग), पत्नी विमलेश और बेटी वर्षा (नाबालिग) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को आरोपी विमलेश और उसकी पुत्री को गिरफ्तार कर लिया था। विमलेश को जेल भेज दिया गया था, जबकि नाबालिग पुत्री को बालिका सुधार गृह नोएडा भेजा गया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी महिपाल, सूरज और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। सन्नी को पहले नाबालिग बताया जा रहा था। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया। सन्नी को पहले नाबालिग बताया जा रहा था, लेकिन जांच में सन्नी बालिग पाया गया।

पुलिस अब तक हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन छठा आरोपी गौरव सैनी (नाबालिग) अभी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, आरोपी महिपाल सैनी, सूरज सैनी और सन्नी को पुलिस अब रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ताकि गहन पूछताछ में अन्य तथ्य के बारे में जानकारी मिल सके। 

पत्रकार हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने हत्यारोपी बाप-बेटों को दबोचा, बरामद हुए हथियार


रासुका के तहत की जाएगी कार्रवाई : एसएसपी 
एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि फरार हत्यारोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्यारोपियों को जेल से बाहर नहीं आने दिया जाएगा। आरोपियों द्वारा जमानत कराकर जेल से बाहर आने की कोशिश करने पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

आज होगी तेरहवीं
पत्रकार आशीष और उसके भाई आशुतोष की रस्म पगड़ी गुरुवार को नवयुग पार्क नुमाइश कैंप में होगी। रस्म पगड़ी में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के भी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने की संभावना है। काफी भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा भी रहेगी। बुधवार को भी एसपी सिटी विनीत भटनागर एवं सीओ प्रथम रजनीश कुमार उपाध्याय पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे और कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed