फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Deobandi Ulama says SP BSP alliance will defeat BJP in UP

देवबंदी उलमा बोले, सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा होगी दफन

Sat, 12 Jan 2019 09:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Jan 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Deobandi Ulama says SP BSP alliance will defeat BJP in UP
देवबंद

लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन होने पर देवबंदी उलमा ने खुशी जताई है। उलमा का कहना है कि बीजेपी को रोकने के लिए यह गठबंधन सफल साबित होगा और इससे भाजपा को भारी नुकसान पहुंचेगा। साथ ही यह भी कहा कि देश में फिर से अच्छे लोगों के आने और अच्छी सरकार बनने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

 
मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ ने कहा कि सियासी और सामाजी दृष्टिकोण से यह गठबंधन लोकतांत्रिक मजबूती का प्रतीक बनेगा। इस गठबंधन से फिरकापरस्त ताकतों को झटका लगेगा क्योंकि उत्तर प्रदेश एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ा प्रदेश होने के साथ ही इतना प्रभावशाली है कि इसका असर पूरे देश पर पड़ता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है जिसका एक बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश को माना जाता है। सपा सरकार ने अपने शासन में किसानों का खास खयाल भी रखा। इस तरह के नेताओं का आपस में गठबंधन करना यह बात सिद्ध करता है कि वह पिछड़ों, दलितों, ओबीसी और वंचितों को उनका अधिकार दिलाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती अहमद ने कहा कि ऐसे लोगों का सत्ता में आना इसलिए जरूरी है कि जब कमजोर लोग आर्थिक रुप से मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा और तरक्की करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमानों को डराने की भावना से जीने को मजबूर करती है जिसके चलते मुसलमान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा कि सपा बसपा का गठबंधन ही भाजपा को रोकेगा और उसे दफन करेगा। भाजपा को इससे नुकसान ही नहीं होगा बल्कि उसका सिरे से सफाया भी हो जाएगा। फिरकापरस्त ताकतों को रोकने के लिए इस गठबंधन की बेहद जरुरत थी। उन्होंने कहा कि गठबंधन से अच्छे लोगों के राजनीति में आने और फिर से अच्छी सरकारें बनने की उम्मीद जगी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed