फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साध्वी हत्याकांड में अब तक हुए ये खुलासे, जांच में जुटी चार टीमें, खेत में निर्वस्त्र मिला था शव 

Sat, 23 Nov 2019 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Nov 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi murder: four teams involved in investigation, dead body was found naked in Muzaffarnagar
खादर क्षेत्र से बरामद साध्वी का शव लेकर जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र में एक साध्वी  की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका का शव खादर क्षेत्र में निर्वस्त्र मिला। पुलिस को एक स्विफ्ट कार मौके से बरामद हुई है। वहीं एसएसपी ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासे करने के लिए चार टीमों का गठन किया है।



उधर साध्वी से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। इसके लिए डॉक्टरों ने स्लाइड तैयार की है, जिसकी रिपोर्ट बाद में आएगी। आगे जानें आखिर अब तक इस हत्याकांड में क्या जानकारी पुलिस के हाथ लगी है-

Sadhvi murder: four teams involved in investigation, dead body was found naked in Muzaffarnagar
Sadhvi murder case, Muzaffarnagar police - फोटो : अमर उजाला

भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी-शुकतीर्थ खादर में गुरुवार को साध्वी का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला था। शव को हत्या करने के बाद करीब 200 मीटर तक खींचकर गन्ने के खेत में डाला गया था।

घटनास्थल के पास ही सफेद रंग की हरियाणा नंबर वाली स्विफ्ट कार भी रेत में फंसी मिली थी। देर शाम मृतका की पहचान हुई, जो छपार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। करीब पंद्रह साल पहले वह साध्वी बन गई थी। वह शुकतीर्थ के इलाहाबांस में भी आती जाती रहती थी।

Sadhvi murder: four teams involved in investigation, dead body was found naked in Muzaffarnagar
मौके पर जांच पड़ताल करता डॉग स्क्वायड - फोटो : अमर उजाला

मृतका की पहचान होने पर शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भोपा इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार साध्वी की हत्या गला दबाकर की गई है। साध्वी से दुष्कर्म की भी आशंका के चलते पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल ने स्लाइड बनाकर परीक्षण के लिए भेजी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhvi murder: four teams involved in investigation, dead body was found naked in Muzaffarnagar
स्थानीय लोगों से साध्वी की शनाख्त कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मौके से बरामद स्विफ्ट कार की जांच के लिए दो टीम हरियाणा भेजी गई हैं। दूसरी ओर पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने साध्वी का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के भाई की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव में दी समाधि
पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेने पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने हत्याकांड का जल्द खुलासे कराने की मांग की। साध्वी के परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में ले जाया गया, जहां परिजनों ने अपने ही खेत की भूमि में साध्वी को समाधि देखकर अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
Sadhvi murder: four teams involved in investigation, dead body was found naked in Muzaffarnagar
मौके से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

खुलासे को लगाई चार टीमें
हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस की चार टीम गठित की हैं। जिनमें दो टीम हरियाणा के लिए रवाना कर दी गई है, क्योंकि मौके से जो कार मिली है उस पर हरियाणा प्रांत की नंबर प्लेट लगी है। इंस्पेक्टर भोपा ने बताया कि साध्वी को पिछले दो-तीन दिन से शुकतीर्थ क्षेत्र में देखा गया था, इसलिए एक टीम इस जांच के लिए लगाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed