फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Russia Ukraine War: Students are sent of new message for family but Irfan of Saharanpur accused government

यूक्रेन में भारतीय छात्रों का हाल: मैसेज भेजकर परिजनों को दे रहे बड़ी जानकारी, सहारनपुर के इरफान ने लगाया ये आरोप

Sat, 26 Feb 2022 04:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Feb 2022 04:57 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का हाल कैसा है, यह जानकारी कुछ छात्रों ने शनिवार को अपने परिजनों को दी है। एक छात्र ने ऑडियो मैसेज भेजकर बताया कि वे इवानो शहर से बस में सवार होकर रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Students are sent of new message for family but Irfan of Saharanpur accused government
बस में बैठे छात्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के एक छात्र ने बताया कि इवानो से कुछ बच्चों को रोमानिया ले जाया जा रहा है। सभी बच्चे बस में सवार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं की एक बस इवानो से रवाना हुई है। लेकिन यूक्रेन ने अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं। बॉर्डर बंद होने से पलटो शहर से निकलने वाली बस आज रुक गई है। उधर, रूस भारतीय छात्रों का पासपोर्ट देखकर यूक्रेन बॉर्डर पार करा रहा है।

विज्ञापन


वहीं मेरठ में रोहटा रोड निवासी स्नेहाशीष ने परिजनों को ऑडियो मैसेज भेजकर बस में सवार होने की बात कही है। उसने बताया कि बस से रोमानिया ले जाया जा रहा है, जहां से भारत के लिए फ्लाइट मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे सहारनपुर के मोहल्ला माहीपुरा निवासी इरफान ने आरोप लगाया कि यूक्रेन से निकलने में सरकार की ओर से उन्हें अभी तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। वह अपनी यूनिवर्सिटी से रोमानिया बॉर्डर के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि 22 छात्रों ने एक लाख रुपये देकर बस किराए पर की है।

यूक्रेन संकट के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों की सहायता के लिए मुजफ्फरनगर जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 0313-2436918 है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9897749888 पर भी संपर्क कर परेशानी बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन : मां धमाकों से लग रहा डर, घर लौटना चाहती हूं, बेटी की दास्तां सुन भावुक हुए परिजन, कर रहे सलामती की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed