फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus among the workers after bringing the girl to the hotel

Meerut News: होटल में युवती को लेकर आने पर कार्यकर्ताओं का हंगामा

Tue, 03 Dec 2024 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among the workers after bringing the girl to the hotel
मेरठ---------परतापुर बाईपास के एक होटल में लव जिहाद का आरोप लगाकर हिंदू संगठन का हंगामा
हिंदू रक्षा दल और भारतीय किसान मंच ने लगाया धर्म परिवर्तन की साजिश का आरोप
विज्ञापन

पुलिस का दावा होटल में नहीं मिले युवक-युवती, कार्यकर्ता बोले-पीछे के रास्ते से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित एक होटल में हिंदू युवती को दूसरे समुदाय के युवक लेकर पहुंचा तो हिंदू रक्षा दल और भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बहला-फुसलाकर शोषण और धर्म परिवर्तन की साजिश का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने दावा किया कि जांच में होटल में युवक-युवती नहीं मिले।
सोमवार सुबह होटल में हिंदू रक्षा दल और भारतीय किसान मंच के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि साजिश के तहत युवतियों को बहला-फुसलाकर शोषण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस पहुंची तो कार्यकर्ता भड़क गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। भारतीय किसान मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गौरव पाराशर ने कहा कि शहर के होटलों में खुलेआम दूसरे समुदाय के युवक भोली भाली युवतियों को लाकर शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

देहात मंडल के अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत हिंदू युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है। जबरन उन्हें धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परतापुर दिलीप सिंह बिष्ट ने दावा किया कि होटल में चेकिंग में वहां कोई नहीं मिला। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल स्टाफ ने पीछे के दरवाजे से युवक-युवती को बाहर निकाल दिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन वहा कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed