{"_id":"6557d004878ea594b40cd086","slug":"rs-230-lakh-looted-from-cashier-of-finance-company-in-broad-daylight-meerut-news-c-14-mrt1029-387624-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फाइनेंस कंपनी के कैशियर से दिनदहाड़े 2.30 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फाइनेंस कंपनी के कैशियर से दिनदहाड़े 2.30 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
बागपत/मेरठ। अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कैशियर से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने 2.30 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश कैशियर को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच शुरू कर दी।
मेरठ जिले के किठौर गांव के रहने वाले भरत ने बताया कि वह दिल्ली की भारत फाइनेंस कंपनी में कैशियर हैं। शुक्रवार को वह अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में कलेक्शन करने के लिए आए थे। इसके बाद दोपहर में बड़ौत जाने लगे। अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के बाहर पहुंचे तो दो बाइकों पर चार बदमाश आए। उन्होंने तमंचे दिखाकर उसे आतंकित करते हुए लूटपाट शुरू कर दी और कलेक्शन में इकट्ठे किए गए दो लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कैशियर भरत ने पुलिस को लूटपाट की जानकारी दी।
पुलिस ने कैशियर से जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि कैशियर के साथ हुई लूट की घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।