Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 10 lakh allocated for the beautification of Dr. Ambedkar's statue

Meerut News: डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के सुंदरीकरण को दस लाख रुपये आवंटित

Thu, 26 Nov 2026 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh allocated for the beautification of Dr. Ambedkar's statue
गांव दबथला में संविधान दिवस के अवसर पर बाबासाहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण करते मुख्य अतिथि योगेश
माछरा। माछरा ब्लॉक के गांव दबथला में संविधान दिवस पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रतिमा के सुंदरीकरण के लिए ग्राम पंचायत को डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत दस लाख रुपये आवंटित हुए। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश त्यागी ने मुख्य अतिथि के तौर पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा साहेब को देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान देने और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष की प्रेरणा बताया। एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी ने बताया कि दस लाख रुपये से प्रतिमा के चारों ओर सुरक्षा दीवार और परिसर में टाइल्स लगाई जाएंगी, जिससे स्थल सुंदर बनेगा। इस अवसर पर डीपीआरओ मनीष कुमार, डीसी एनआरएलएम मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव सुशील कुमार सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed