{"_id":"587e6e0f4f1c1b3403f00290","slug":"route-diversion-se-pareshaan-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन ने घुमाया, देरी से पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन ने घुमाया, देरी से पहुंचे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन के लिए किए गए रूट डायवर्जन से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। छात्रों को भी दिक्कत हुई। परिजनों और बच्चों को काफी घूमकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने सुरक्षा के लिहाजा से कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया था। ईव्ज चौराहा से कचहरी की ओर आने वाला ट्रैफिक मेघदूत पुलिया से मोहनपुरी, कचहरी पुल की ओर से निकाला गया। सूरजकुंड, जेल चुंगी और नाले की ओर कचहरी की तरफ ट्रैफिक सीताराम पुलिया से मोड़ दिया गया। इस कारण लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ा। कलक्ट्रेट की ओर से पैदल भी नहीं जाने दिया गया। मवाना के कुछ लोग शिकायत करने एसएसपी कार्यालय आए थे, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण ये वापस लौट गए। कलक्ट्रेट आए माछरा के वेदपाल, दीपचंद और शरीफ अहमद भी वापस लौट गए। ट्रैफिक डायवर्जन से स्कूली बसें भी प्रभावित हुई। रास्ता बंद होने से बसें घूमकर दूसरे रास्तों से गई। इस कारण अभिभावक अपने बच्चों को लेकर चिंतित नजर आए। कई ऐसे छात्र थे जिनके घर कलक्ट्रेट के पास थे। सर्किट हाउस से आगे का रास्ता बंद होने से बसों को घूमकर लंबा सफर तय करना पड़ा। इसलिए कई बच्चे पहले ही वाहनों से उतर गए और पैदल ही घर पहुंचे।
विज्ञापन