फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rohit's killers Anoop and Sandeep arrested

रोहित के हत्यारोपी अनूप और संदीप गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rohit's killers Anoop and Sandeep arrested
रोहित के हत्यारोपी अनूप और संदीप गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। रोहित के हत्यारोपी अनूप और संदीप को टीपीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नशा मुक्ति केंद्र उन्हें बंधक बनाकर रखा हुआ था। वहां से भागने का तीनों ने पहले प्लान बनाया, भागने के दौरान रोहित विरोध करने लगा। उसको समझाया, लेकिन वह चिल्लाने लगा। जिस पर उसकी हत्या कर दी।
नशे की लत छुड़ाने के रोहित, अनूप और संदीप को उनके परिजनों ने टीपीनगर थानाक्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ा हुआ था। रविवार को अनूप और संदीप ने रोहित की हत्या कर फरार हो गए थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कंकरखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप कंकरखेड़ा और अनूप कुंडा परतापुर का निवासी है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नशा मुक्ति केंद्र से भागने के दौरान रोहित ने विरोध किया था। जिसके चलते उसको मार डाला। हत्या से पहले मारपीट भी हुई थी। देर रात तक पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी थी।
विज्ञापन

पहले दोस्त पकड़ा, फिर दोनों आरोपी
पुलिस ने बताया कि रोहित की हत्या के बाद दोनों आरोपी भागकर कंकरखेड़ा पहुंच गए थे। इसके बाद संदीप ने अपने एक दोस्त से मोबाइल लेकर कई लोगों को कॉल की। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन निकाली। पुलिस ने पहले मददगार दोस्त को पकड़ा और इसके बाद उसको साथ लेकर दोनों आरोपियों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया। दोस्त ही उनको खाने का सामान ट्यूबवेल पर भेज रहा था। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना कि रोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को पुलिस को मिली है। जिसमें गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर चोट की निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ में बेची थी जमीन
पुलिस के मुताबिक आरोपी संदीप ने बताया कि उसको नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के नाम पर बंधक बनाकर रखा जा रहा था। अपनी पत्नी पर भी आरोप लगाया। कहा कि पत्नी ने उसे जानबूझकर बंधक बनाकर रखवाया हुआ था। पुलिस ने बताया कि संदीप की एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की जमीन बिकी थी। जिसके पैसे को ठिकाने लगाने के लिये परिवार के लोगों ने प्लानिंग करके संदीप को नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ा हुआ था। इसको लेकर पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। संदीप की पत्नी से भी पूछताछ होगी।
नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर होगी कार्रवाई
नशा मुक्ति केंद्र संचालक शिवम गुर्जर पर अवैध तरीके से नशा मुक्ति केंद्र चलाने और फिर संदीप को जबरन बंधक बनाकर रखने के मामले में कार्रवाई होनी तय है। पुलिस ने कहा है कि संदीप के परिजनों से भी पूछताछ चल रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी शिवम गुर्जर की जांच में जुटे हैं। पुलिस ने मंगलवार को फिर से शिवम के घर पर जाकर जांच की है। क्योंकि यह नशा मुक्ति केंद्र शिवम अपने घर में आबादी के बीच संचालित कर रहा है।।
अभियान चलाएंगे, जेल भेजेंगे
एसएसपी ने टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, परतापुर समेत सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र की जांच करें। जहां पर अवैध तरीके से इनको चलाया जा रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। बिना रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर और मानकों के विरुद्ध चलने वाले नशा मुक्ति केंद्र संचालकों की संपत्ति की जांच भी कराएं।

----------------
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप ने पत्नी पर आरोप लगाकर नशा मुक्ति केंद्र में बंधक बनाकर रखने की बात कही है। भागने के दौरान रोहित ने विरोध किया था, जिसके चलते दोनों ने उसे मार डाला। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed