फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery from sari showroom owner, video goes viral

साड़ी शोरूम के मालिक से लूटपाट, वीडियो वायरल

Mon, 27 Sep 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Robbery from sari showroom owner, video goes viral
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्रांतर्गत तेजगढ़ी चौराहे पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने साड़ी शोरूम के मालिक के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए बदमाश फरार हो गये। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तेजगढ़ी चौराहे के निकट दीपक कुमार रस्तौगी का साड़ी का शोरूम है। रविवार देर रात करीब दस बजे वह सर्विस रोड पर खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। तभी एक स्कार्पिया वहां आकर रूकी। स्कार्पियो से तीन-चार युवक नीचे उतरे, जिन्होंने हाथ में डंडे लिये हुए थे। इससे पहले कि दीपक कुमार समझ पाते, उन पर हमला कर दिया गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग उस ओर दौड़े तो स्कार्पियो सवार धमकी देकर भाग खड़े हुए। सूचना पाकर मेडिकल थाने की तेजगढ़ी चौकी से एसआई अमित मलिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दीपक ने बताया कि स्कार्पियो सवारों ने लूटपाट करते हुए मारपीट की है। उनकी जेब से पर्स लूटकर फरार हुए हैं। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। चोटिल दीपक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद उन्होंने थाने आकर तहरीर दे दी। पुलिस लूटपाट की घटना से इंकार कर रही है। बताया जाता है कि दीपक का क्षेत्र के ही किसी व्यक्ति से पुराना विवाद चला आ रहा है। उसी विवाद के तहत यह वारदात की गई है। सीसीटीवी में लूटपाट जैसे कोई संकेत नहीं मिले हैं। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ टेलर को पड़ा भारी
मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करना एक टेलर को भारी पड़ गया। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला रविवार शाम सदर के एक बाजार में खरीददारी के लिए पहुंची। यहां चूड़ी बाजार में एक शख्स ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। बताया जाता है कि महिला ने शोर मचा दिया और आरोपी को पकड़कर पिटाई शुरु कर दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि छेड़छाड़ का आरोपी क्षेत्र में ही दुकान चलाता है। सूचना पर पुलिस भी आ गई और महिला को शांत कराते हुए घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी को थाने ले जाने और महिला को तहरीर देने की बात कहने लगी। इसके बाद महिला बिना कार्रवाई किये वहां से चली गई। एसएसआई ने बताया कि पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed