फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways worker on strike

कर्मचारियों की हड़ताल से रोडवेज बसों का संचालन ठप

Sat, 05 Oct 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
roadways worker on strike
मेरठ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अनिश्चितकालीन धरने का असर बसों के संचालन पर पड़ने लगा है। शुक्रवार को करीब 40 बसों का संचालन प्रभावित हुआ। हालांकि प्रबंधन ने दूसरे डिपो की बसों के जरिये इस प्रभाव को कम करने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने एलान किया कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की मेरठ शाखा ने 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एआरएम मेरठ डिपो को सौंपा था। इस संबंध में बृहस्पतिवार को संगठन नेताओं की एआरएम से वार्ता हुई थी, लेकिन बात नहीं बन सकी थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे संगठन ने एआरएम मेरठ आफिस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पहले दिन धरने की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आदेश कुमार ने की और संचालन शाखा मंत्री सतेंद्र कुमार ने किया। संगठन सदस्य चालकों और परिचालकों के धरने में पहुंचने के चलते बसों का संचालन प्रभावित हो गया। सतेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जहां डिपो की करीब 125 बसें रूट पर निकली थीं, शुक्रवार को केवल 85 बसें ही रूट पर जा सकीं। इसमें दिल्ली, बिजनौर, कोटद्वार, हरिद्वार, शामली आदि रूट की बसें ज्यादा प्रभावित रहीं। बसों की कमी के चलते यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। धरना शनिवार को भी जारी रहेगा। धरने को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री लाखन सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह राणा, हरेंद्र गुप्ता, ब्रह्मपाल, सुनील कुमार, धूम सिंह, अनिल कुमार, राकेश गुप्ता, सहंसर पाल, धर्मपाल, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये है कर्मचारियों की मांगे
- संगठन के पदाधिकारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए
- डिपो के वीएआई को हटाया जाए
- डीजल औसत कम लोड फैक्टर में कटौती बंद की जाए
- महिला परिचालकों के प्रति सहानुभूति पूर्वक व्यवहार किया जाए
- प्रभारी का कार्य वरिष्ठता क्रम के आधार पर हो
- वाहन ड्यूटी एलाटमेंट सूची पहले दिन चस्पा की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed