फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways increased buses to Dehradun when trains were closed

ट्रेन बंद होने पर रोडवेज ने बढ़ाई देहरादून के लिए बसें

Mon, 11 Nov 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased buses to Dehradun when trains were closed
ट्रेनें बंद होने पर देहरादून के लिए रोडवेज ने बढ़ाईं बसें
विज्ञापन

मेरठ। देहरादून रेलवे स्टेशन पर मेंटीनेंस कार्य के चलते तीन महीने के लिए बंद की गई ट्रेन सेवा को देखते हुए रोडवेज ने इस रूट पर अपनी बसें बढ़ा दी हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्री सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

देहरादून की ओर जाने वाली ट्रेनें अगले तीन महीने के लिए बंद कर दी गई है। इससे रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ना लाजिमी है। मेरठ डिपो के स्टेशन प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि ट्रेन बंद होने से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। फिलहाल 20 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी इनकी संख्या बढ़ाई जा सकेगी। इसके साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश आदि जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी विशेष बस सेवा की व्यवस्था की है। मांग अनुसार बसों स्पेशल बसों की बुकिंग कराई जा सकेगी। फिलहाल गुजरात से आ रहे 150 श्रद्धालुओं ने 19 नवंबर के लिए बसों की मांग की है। इनके लिए पांच बसों की व्यवस्था सिटी रेलवे स्टेशन से कर दी गई है। आरएम नीरज सक्सेना का कहना है कि हरिद्वार-देहरादून रूट की ट्रेन रद्द होने से रेल यात्री रोडवेज की तरफ डायवर्ट हो रहे हैं। इसके लिए बसों को बढ़ा दिया गया है। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed