फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   road side parking is dangerous

हादसे का सबब बन रहे सड़कों पर खड़े वाहन

Fri, 27 Sep 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
road side parking is dangerous
मेवला फ्लाई्ओवर के पास खडे वाहन
मेरठ।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं। इन वाहनों की वजह से यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त रहती है, लेकिन इस ओर न तो थाना पुलिस ध्यान दे रही है और न ही ट्रैफिक पुलिस। बुधवार देररात भी इन्हीं हालातों में हादसा हुआ। इसमें कई रोडवेज बस सवारियों की जान पर बन आई। लापरवाह अफसरों ने न तो हादसे की सुध ली और न ही घायलों का हाल जानने पहुंचे।
दिल्ली रोड का सफर जोखिम भरा होता जा रहा है। अव्यवस्था के चलते अभी तक लोगों को यहां जाम का ही सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब यही अव्यवस्था हादसों का सबब बन रही है। बुधवार आधी रात अतुल माहेश्वरी सेतु पर अंधेरे में सड़क निर्माण चल रहा था। पुल का यातायात वन-वे था। इसी दौरान एक डग्गामार बस बीच पुल पर बंद हो गई। चालक बस को छोड़कर चला गया। जम्मेदारी थाना पुलिस ने भी कोई सुध नहीं ली। परिणाम यह हुआ कि रोडवेज की एक बस उस खड़ी बस से जा टकराई।
विज्ञापन

पुल पर चरमराई प्रकाश व्यवस्था
अतुल माहेश्वरी सेतु की प्रकाश व्यवस्था एक पखवाड़े से ध्वस्त है। सड़क निर्माण शुरू हुआ तो प्रकाश व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद बनी, लेकिन सड़क बना रहे ठेकेदार ने ट्रैक्टर की लाइट से ही सड़क निर्माण शुरू करा दिया। इस दौरान ठेकेदार ने उचित बैरियर की भी व्यवस्था नहीं की। जिन पर रेडियम स्टीकर लगे हों। वहीं पुलिस ने भी रात में बस को हटाना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े-बड़े वाहन बने मुसीबत
दिल्ली रोड पर सेतु से उतरते ही मंडी के सामने दोनों ओर बड़े-बड़े वाहनों की कतार लग जाती है। ऐसे में बागपत अड्डा चौराहे तक वाहनों की लाइनें लग जाती हैं। इनकी वजह से रोज जाम लगता है। पुल से उतरते वाहनों की रफ्तार के आगे अगर कोई वाहन आ जाए तो हादसा होना निश्चित है, लेकिन इस स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क पर ब्रेकर भी नहीं बनाए गए हैं। ट्रैफिक विभाग भी इस पर संज्ञान नही लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed