फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road jam after youth's death, Punjab Police reprimanded with batons

Meerut News: युवक की मौत के बाद रोड जाम, पंजाब पुलिस ने फटकारी लाठी

Wed, 10 Apr 2024 04:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Road jam after youth's death, Punjab Police reprimanded with batons
हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे ग्रामीण
विज्ञापन

भैंसा-बुग्गी से टकरा गई थी बाइक, हादसे में चली गई थी युवक की जान

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने माछरा पुलिस चौकी के पास मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने तो चुनाव के लिए आए पंजाब पुलिस के जवानों को बुलाया गया। जिन्होंने लाठी फटकार ग्रामीणों को खदेड़ दिया।

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी निवासी 30 वर्षीय बंटी जाटव पुत्र कालू सोमवार शाम अपनी पत्नी कुसुम को माछरा दवाई दिलाने बाइक पर आ रहा था। माछरा-गोविंदपुरी मार्ग पर धर्मेंद्र शर्मा के नलकूप के पास गांव इंद्रपुरा किसान की भैंसा बुग्गी से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। बंटी को सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में शव लेकर गोविंदपुरी जा रहे थे। रास्ते में माछरा बस अड्डे पर पुलिस चौकी के पास शव मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

माछरा पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक प्रताप ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मुकदमे को हत्या की धाराओं में तब्दील करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। जाम और हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर किठौर सुनील कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और समझाया कि थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज है। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जिस पर इंस्पेक्टर ने लोकसभा चुनाव के लिए आए पंजाब पुलिस के जवानों को माछरा कॉलेज से बुला लिया। पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर जाम लगा रहे ग्रामीणों को खदेड़ा। शव पुलिस की गाड़ी से गोविंदपुरी पहुंचाया गया। पुलिस के रवैये से ग्रामीणों में रोष दिखाई दिया। एसपी देहात का कमलेश बहादुर का ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज है। समझाने पर ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हादसे से परिवार में कोहराम
बंटी जाटव मजदूरी करता था और उसके करीब एक वर्ष का बेटा भी है। हादसे में उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को गमगीन माहौल में बंटी के शव का गांव के श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।



---
जाम से बस में सवार यात्री हुए परेशान

पुलिस चौकी के पास माछरा पुलिस चौकी के पास जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बसों में सवार महिलाएं और बच्चे गर्मी में पसीने-पसीने हो गए। अन्य वाहन चालकों को को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed