फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Meerut, two killed

मेरठ: सड़क हादसे में बच्चे समेत दो की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

Tue, 19 Jun 2018 08:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 19 Jun 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Meerut, two killed
घायल युवक को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दौराला-लावड़ मार्ग पर काली नदी के पास एक कार व डीसीएम की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक और छह साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचित किया है। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक साइकिल पर 35 वर्षीय युवक छह साल के बच्चे के साथ लावड़ से दौराला की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह दौराला-लावड़ मार्ग पर काली नदी के पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार के चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क के बीच में गिर गए। इसी दौरान दौराला की ओर से आ रही एक डीसीएम की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक व डीसीएम चालक वाहनों को लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस घायलों को उपचार के लिए ले गई। लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


नहीं हो पाई शिनाख्त
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के लिए उनकी तलाशी ली। लेकिन पुलिस को उनके पास कोई आईडी नहीं मिली, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने लावड़ रोड़ के आस-पास के गांवों में भी घटना की सूचना दी है। देर शाम तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार बच्चे ने पीले रंग की केपरी और टीशर्ट पहनी थी, जबकि युवक ने बदामी पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : उत्तर प्रदेश: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की हादसे में मौत, दो गंभीर

कार का टूटा बंपर मिला

Road accident in Meerut, two killed
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को मौके से एक आल्टो कार का टूटा हुआ बंपर मिला है। पुलिस ने कार के टूटे बंपर और मृतकों की क्षतिग्रस्त साइकिल को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पुलिस वाहनों की तलाश करने में जुटी है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की टक्कर लगने से दोनों डीसीएम की चपेट में आ गए। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नही हुई है। शिनाख्त कराने के लिए आस-पास के गांवों में सूचना दी गई है। शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। -मनोज कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर, दौराला

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed