फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD workers sound the battle cry; pledge to strengthen the organization in every village.

Meerut News: रालोद कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, गांव-गांव संगठन मजबूत करने का संकल्प

Sun, 26 Jul 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
RLD workers sound the battle cry; pledge to strengthen the organization in every village.
रोहटा। पूठखास में आयोजित अ​भिनंदन समारोह में शामिल रालोद कार्यकर्ता। संवाद
- पूठखास स्थित सीआरएस फार्म हाउस में रालोद की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों की आवाज है। पार्टी 36 बिरादरियों को साथ लेकर सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। यह विचार उन्होंने रविवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के पूठखास स्थित सीआरएस फार्म हाउस में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आयाेजित सम्मान समारोह, अभिनंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
केसी त्यागी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। प्रत्येक बूथ पर संगठन का विस्तार करने, सदस्यता अभियान को गति देने और गांव-गांव एवं घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता जगत सिंह व संचालन सचिन कुमार, मोनू ढिंढाला और योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता अमरजीत सिंह बिड्डी, विधायक गुलाम मोहम्मद, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, कुलदीप उज्ज्वल, अरुण दहिया, मनोज राठी, प्रवीण कुमार, राजेंद्र शर्मा, नीलम तोमर, संजय रसूलपुर, विपिन त्यागी, रविभारत चिकारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक रणवीर सिंह दहिया ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और एकजुट कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने केसी त्यागी काे गदा भेंट कर सम्मानित किया। जाटव समाज की ओर से डॉ. देवेंद्र गौतम, विनोद गौतम, राजू गौतम और संगीता समेत अन्य लोगों ने उन्हें डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट किया।

इस मौके पर संदीप दहिया, सचिन चौधरी, सुखबीर गठीना, प्रदीप त्यागी, विवेक बाफर, सोनू त्यागी, ओंकार भदौड़ा, रविंद्र करनावल, शेरू प्रधान, नजरू पूठ, केपी दहिया, डॉ. देवेंद्र गौतम, प्रधान कंवपाल, ठाकुर रणवीर आदि मौजूद रहे।

रोहटा। पूठखास में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल रालोद कार्यकर्ता। संवाद

रोहटा। पूठखास में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल रालोद कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed