फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD workers protest at sugarcane building in Meerut

मेरठ: रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना भवन का किया घेराव, बोले सरकार को पूंजीपतियों की फिक्र

Thu, 05 Aug 2021 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Aug 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
RLD workers protest at sugarcane building in Meerut
गन्ना भवन का घेराव करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ में आज गन्ना बकाया भुगतान को लेकर रालोद आज पांडव नगर स्थित गन्ना भवन का घेराव किया। किसान अपने ट्रैक्टरों पर सवार होकरगन्ना भवन पहुंचे। गन्ना बकाया भुगतान को लेकर रालोद ने पांडव नगर स्थित गन्ना भवन पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में किसानों की भारी भीड़ है। किसानों का कहना है कि बकाया भुगतान नहीं होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।   

विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव और प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान निराश है। गन्ना भवन घेराव के लिए किसान पहुंचे हैं। इससे पहले बुधवार को गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया गया। 
विज्ञापन


प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि मंडल की मिलों ने अभी तक 60 फीसदी ही भुगतान किया है, 40 फीसदी भुगतान बाकी  है। बकाया भुगतान नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि सरकार को किसानों की नहीं पूंजीपतियों की फिक्र है। सीएम योगी ने तो कह दिया कि गन्ने का रेट बढ़ाने से मिलो की कमर टूट जाती है। सरकार 14 दिन के अंदर भुगतान कराने में फेल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed