{"_id":"610bb6cf3db08a4352576cc7","slug":"rld-workers-protest-at-sugarcane-building-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना भवन का किया घेराव, बोले सरकार को पूंजीपतियों की फिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना भवन का किया घेराव, बोले सरकार को पूंजीपतियों की फिक्र
Thu, 05 Aug 2021 03:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Aug 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
गन्ना भवन का घेराव करते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में आज गन्ना बकाया भुगतान को लेकर रालोद आज पांडव नगर स्थित गन्ना भवन का घेराव किया। किसान अपने ट्रैक्टरों पर सवार होकरगन्ना भवन पहुंचे। गन्ना बकाया भुगतान को लेकर रालोद ने पांडव नगर स्थित गन्ना भवन पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में किसानों की भारी भीड़ है। किसानों का कहना है कि बकाया भुगतान नहीं होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव और प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान निराश है। गन्ना भवन घेराव के लिए किसान पहुंचे हैं। इससे पहले बुधवार को गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि मंडल की मिलों ने अभी तक 60 फीसदी ही भुगतान किया है, 40 फीसदी भुगतान बाकी है। बकाया भुगतान नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रालोद नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि सरकार को किसानों की नहीं पूंजीपतियों की फिक्र है। सीएम योगी ने तो कह दिया कि गन्ने का रेट बढ़ाने से मिलो की कमर टूट जाती है। सरकार 14 दिन के अंदर भुगतान कराने में फेल हो चुकी है।