{"_id":"6a621868a7efb586c2039640","slug":"rising-humidity-amidst-the-alternation-of-clouds-and-sunshine-throughout-the-day-caused-discomfort-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108376-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिनभर बादल और धूप के बीच बढ़ी उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिनभर बादल और धूप के बीच बढ़ी उमस ने किया परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शहर में दिनभर बादल और धूप के बीच बृहस्पतिवार को उमस ने काफी परेशान किया। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। सुबह से आसमान पर बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। बादलों के बावजूद उमस का असर कम नहीं हुआ। वहीं, शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम का ऐसा ही हाल रहने की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में धूप निकलने से उमस भी महसूस होगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 64 दर्ज किया गया।