फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ring road will connect to the divide road

इनर रिंग रोड से जुड़ेगी डिवाइडर रोड

Sat, 05 Sep 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
ring road will connect to the divide road
गंगानगर। एमडीए द्वारा निर्माणाधीन इनर रिंग रोड को गंगानगर मेन डिवाइडर रोड से जोड़ने की तैयारी है। आईआईएमटी चौराहे से लेकर इनर रिंग रोड के बीच सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए सर्वे शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को 2.2 किलोमीटर लंबी इनर रिंग रोड का जायजा लिया। इस दौरान इनर रिंग रोड को डिवाइडर रोड से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर भी मंथन किया। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के जरिए गंगानगर, रक्षापुरम, कसेरू बक्सर एवं देहात के लोग डिवाइडर रोड तथा इनर रिंग रोड से सीधा किला रोड पहुंच जाएंगे। इससे मवाना रोड पर जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट के तहत बनाई जाने वाली सड़क की लंबाई करीब एक किलोमीटर रहेगी। डिवाइडर के साथ दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। एमडीए द्वारा एक्स व यू पॉकेट को भी विकसित किया जा रहा है। इन्हें भी गंगानगर डिवाइडर रोड से जोड़ दिया है। इनसे होते हुए भी किला रोड व इनर रिंग रोड पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed