फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Right Faith, Right Knowledge, and Right Conduct are the very foundation of spiritual well-being.

Meerut News: सम्यक दर्शन, ज्ञान, चरित्र ही आत्मकल्याण की आधारशिला

Thu, 11 Jun 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Right Faith, Right Knowledge, and Right Conduct are the very foundation of spiritual well-being.
शास्त्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में संस्कार शिविर का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रमण संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में शास्त्री नगर जैन मंदिर में आयोजित शिक्षण एवं संस्कार शिविर के पाचवें दिन धर्म साधना, आत्मजागरण और जैन दर्शन के गूढ़ सिद्धांतों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। शिविरार्थियों ने भक्ति, जाप, ध्यान एवं साधना में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

मुख्य प्रवचन में शास्त्री पीयूष जी ने 14 गुणस्थानों, रत्नत्रय तथा मोक्षमार्ग की व्याख्या करते हुए बताया कि सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र ही आत्मकल्याण की आधारशिला हैं। उन्होंने मुनि चर्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुनियों का जीवन त्याग, संयम और तपस्या का सर्वोच्च उदाहरण है। गोचरी देना अत्यंत पुण्यदायक कार्य माना गया है।
विज्ञापन

बालबोध कक्षा में बच्चों को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जीवन से परिचित कराया गया। शिविर में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र, मंत्री नवीन, संगठन मंत्री राजेश, संयोजक अमित, दयाचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed