फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   reviewed the arrangements of CHC

सीएचसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Tue, 01 Sep 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
reviewed the arrangements  of CHC
सीएचसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा सोमवार को सीएचसी का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सीएचसी के सभी विभाग एवं एंबुलेंस का निरीक्षण किया गया। वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए हस्तिनापुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा सप्ताहिक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को सीएचसी में मौजूद हर व्यवस्था का निरीक्षण स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी स्वयं करते हैं। उन्होंने आज सीएचसी में जच्चा बच्चा वार्ड, पेयजल व्यवस्था, स्टोर रूम, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, एंबुलेंस आदि की बारीकी से जांच की। वहीं, खामी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को उन्हें जल्द दूर करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय गतिविधियां धीरे-धीरे बदल रही हैं। प्रत्येक मरीज को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही हैं। इस अवसर पर उनके साथ सीएचसी का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed