फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   result se du

12वीं के रिजल्ट से डीयू कट ऑफ में आएगा उछाल

Sun, 22 May 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
result se du
रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के परिणाम ने इस साल डीयू की कट ऑफ लिस्ट की स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट कर दी है। डीयू विशेषज्ञों की मानें तो इस साल कट ऑफ लिस्ट में आर्ट्स की कट ऑफ में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसका कारण है कि बीते साल की तरह ही इस बार भी ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम के छात्रों ने अच्छा स्कोर किया है। वहीं ऑल इंडिया टॉपर साइंस की होने के कारण साइंस की कट ऑफ में भी बढ़ोतरी होनी तय है।
विज्ञापन

डीयू विशेषज्ञ कहते हैं कि अब तक केमिस्ट्री, फिजिक्स, व गणित जैसे विषयों में ही बच्चों के 98 फीसदी से अधिक अंक आते थे लेकिन बीते सालों में देखने को मिल रहा है कि भूगोल, साइकोलॉजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र जैसे विषयों मेें भी छात्र 95 फीसदी से अधिक स्कोर करने लगे हैं।
विज्ञापन

इस बार रिजल्ट में भी 1.05 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर कट ऑफ पर पड़ेगा। आर्ट्स में कई छात्रों के 97 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। भले ही कॉमर्स के नतीजे पहले की तरह न आते हों लेकिन फिर भी छात्रों में कॉमर्स का जलवा कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स की कट ऑफ में 0.1 से 1 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इतिहास व साइकोलॉजी जैसे विषयों में बच्चों के सौ फीसदी अंक आए हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि साइंस व कॉमर्स की कट ऑफ की तरह ही आर्ट्स की कट ऑफ में भी एक फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं इस बार स्ट्रीम बदलकर कुछ अंकों की कटौती के साथ दाखिला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed