फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Resignation continue in BSP, saveral counselors have said goodbye to the party so far

बसपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब तक 12 पार्षद पार्टी को कह चुके अलविदा

Wed, 13 Nov 2019 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Resignation continue in BSP, saveral counselors have said goodbye to the party so far
बसपा - फोटो : अमर उजाला
बसपा के पूर्व विधायक व उनकी पत्नी महापौर को बसपा पार्टी से निकालने के बाद बसपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को जहां दो बसपा पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दिया था, वहीं मंगलवार को भी कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने योगेश वर्मा के आवास पहुंचकर सुनीता वर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा। अब तक करीब 12 पार्षद बसपा से इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन


इस्तीफा देने वाले पार्षदों में इकरामुद्दीन, जाहरा, कय्यूम अंसारी, मौहम्मद शहजाद, शब्बीर कस्सार, आस मोहम्मद, असगरी बेगम, सईद अख्तर, रविंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, प्रदीप वर्मा, अमित राव शामिल हैं।
विज्ञापन

 

इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य सुबोध गुर्जर, नगर पंचायत बहसूमा की सभासद संतोष जाटव, पूर्व नगर पंचायत सदस्य बहसूमा नरेंद्र कुमार, सीमा, बबली, राकेश कुमार, ऋषिपाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा बहसूमा राजेश कुमारी, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, जिला प्रभारी राहुल गौतम, हस्तिनापुर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने पार्टी कोऑर्डिनेटर पर गलत सूचना देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महापौर सुनीता वर्मा और पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने पार्टी हित में कार्य किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। जो पूरी तरह गलत है।


एकतरफा कार्रवाई: सुनीता वर्मा
हमें बिना गलती किए सजा मिली है, बिना हमारा पक्ष सुने ही एकतरफा कार्रवाई की गई है। जल्द ही एक प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। - सुनीता वर्मा, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed