फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed in dispute of college management committee

कॉलेज प्रबंध समिति के विवाद में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 10 Aug 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Report filed in dispute of college management committee
मेरठ। ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस एंड एडमिनिस्ट्रेशन में प्रबंध समिति का विवाद थम नहीं रहा है। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ. सीएम झा की ओर से मनीष मंगू समेत दस लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में डाॅ. सीएम झा ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों का 15 मई 2023 को फर्जी इस्तीफा दिखाकर मनीष मंगू ने नए सिरे से समिति का गठन कर दिया। मनीष मंगू ने खुद को सोसायटी का अध्यक्ष घोषित कर गीता मंगू, अनूप मंगू, हरिनारायण, राजीव बतरा, कामना बत्रा, चंद प्रकाश सरदाना, सती सरदाना, अश्वनी खोखला और अनिरुद्ध गुप्ता को पदाधिकारी घोषित कर दिया। डाॅ. सीएम झा की शिकायत पर मामले की जांच हुई। जांच में पाया गया कि कमेटी के जिन पदाधिकारियों को इस्तीफा दिखाया गया, वह 15 मई 2023 को एक स्थान पर एकत्र नहीं हुए। जबकि सोसायटी की मीटिंग में सभी के सामूहिक इस्तीफे की बात कही गई है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि जांच के बाद डाॅ. सीएम झा की तहरीर पर मनीष मंगू समेत सभी दस पदाधिकारियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed