{"_id":"69b47df6b28029a4370df168","slug":"repent-for-your-sins-and-maintain-peace-in-the-country-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1131421-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उप्र पुलिस परीक्षा के लिए रोडवेज ने की अतिरिक्त बसों की व्यापक तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उप्र पुलिस परीक्षा के लिए रोडवेज ने की अतिरिक्त बसों की व्यापक तैयारी
विज्ञापन
मेरठ। उप्र पुलिस सब इंस्पेक्टरों की भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। निगम ने अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी की है। 14 और 15 मार्च को रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रहने की उम्मीद है।
मेरठ में छह दर्जन से अधिक कॉलेजों में पुलिस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के मेरठ आने का अनुमान है। इससे रोडवेज और ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रहेगी। नमो भारत और मेट्रो ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। परिवहन निगम ने चालक व परिचालकों की सभी छुट्टियां रद कर दी हैं। जरूरत पड़ने पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। शुक्रवार शाम से ही शहर में परीक्षार्थियों की भीड़ बसों में दिखाई देने लगी है। यह भीड़ लगातार दो दिनों तक बनी रहने की उम्मीद है।
-- -- -- --
रोडवेज की विशेष तैयारी
मेरठ परिक्षेत्र में रोडवेज बसों की व्यवस्था पर्याप्त बताई गई है। आरएम संदीप नायक ने बताया कि रोडवेज ने सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। लगातार दो दिन तक पर्याप्त संख्या में रोडवेज बसें उपलब्ध रहेंगी। चालक व परिचालक पूरी तरह मुस्तैद हैं ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विभिन्न डिपो से संचालन
मेरठ डिपो, भैसाली, सोहराबगेट डिपो, बागपत, मवाना और गढ़ मुक्तेश्वर डिपो से बसों का संचालन किया जा रहा है। जिन मार्गों पर अधिक परीक्षा केंद्र हैं, उन पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी परीक्षार्थी समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। निगम का लक्ष्य सुगम और सुरक्षित परिवहन प्रदान करना है।