{"_id":"5e45b6b68ebc3ee5ef114918","slug":"releaf-of-house-tax-till-29-meerut-news-mrt468842547","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स पर 29 फरवरी तक मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स पर 29 फरवरी तक मिलेगी छूट
विज्ञापन
हाउस टैक्स पर 29 फरवरी तक मिलेगी छूट
मेरठ। नगर निगम ने हाउस टैक्स में दी जा रही 20 फीसदी छूट को 29 फरवरी तक बढ़ा दिया है। ये निर्णय बृहस्पतिवार को हुई बैठक में लिया गया।
नगर आयुक्त अरविंद चौरसिया ने हाउस टैक्स अनुभाग की बैठक में टैक्स वसूली लक्ष्य की समीक्षा की। उन्होंने 20 फीसदी छूट की सुविधा देने के बाद भी योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। राजस्व वसूली लक्ष्य को पूरा करने के लिए योजना को आगे बढ़ाने पर सहमति बनने के बाद नगर आयुक्त ने इसे 29 फरवरी तक बढ़ा दिया। अब शहरवासी 20 फीसदी छूट के साथ अपना हाउस टैक्स 29 फरवरी तक जमा कर सकेंगे। अरविंद चौरसिया ने शहरवासियों से छूट प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द हाउस टैक्स जमा करने की अपील की है।