{"_id":"5a6f24bb4f1c1b83268b7255","slug":"ravan-shifted-to-second-jail-then-movement-will-these-serious-charges-imposed-on-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रावण' को दूसरी जेल में शिफ्ट किया तो करेंगे आंदोलन, प्रशासन पर लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रावण' को दूसरी जेल में शिफ्ट किया तो करेंगे आंदोलन, प्रशासन पर लगाया ये गंभीर आरोप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल ने शासन और प्रशासन पर चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि चंद्रशेखर को सहारनपुर जेल से किसी अन्य जनपद की जेल में शिफ्ट किया गया तो देशभर में आंदोलन होगा। वह सोमवार को देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
नौटियाल ने कहा कि हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद शासन और प्रशासन ने साजिश के तहत आनन फानन में चंद्रशेखर पर रासुका लगाई, जो पूरी तरह गलत थी। जब भीम आर्मी ने इसका विरोध किया तो प्रशासन ने कहा कि रासुका केवल एक महीने के लिए लगी है, जिसे हटा दिया जाएगा। मगर उसके बाद रासुका की अवधि तीन महीने तक कर दी गई।
विज्ञापन
पढ़ें : चंद्रशेखर 'रावण' से मिलने जिला जेल पहुंचे जिग्नेश मेवाणी
विज्ञापन
प्रशासन ने फिर आश्वासन दिया कि तीन महीने बाद चंद्रशेखर को रिहा कर दिया जाएगा। मगर अब प्रशासन ने रासुका की अवधि छह महीने कर दी है। प्रशासन लगातार झूठ बोलकर भीम आर्मी को उकसाने का काम कर रहा है। जिस प्रकार से चंद्रशेखर पर फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं उन्हें लेकर देश भर के दलितों और मुस्लिमों में रोष है। भीम आर्मी बाबा साहब के संविधान को मानने वाला संगठन है, जो कानून हाथ में लेना नहीं चाहता। चंद्रशेखर की रिहाई के लिए 18 फरवरी को देशभर में जिलास्तर पर धरना दिया जाएगा। सहारनपुर में शुरू होने वाला धरना अनिश्चितकाल के लिए होगा। यदि प्रशासन शांति चाहता है तो चंद्रशेखर से रासुका हटाकर उसे रिहा करे। पत्रकार वार्ता में सन्नी गौतम, रोहित नौटियाल, विनोद गौतम, रोहितराज गौतम, दीपक बौद्घ, सचिन गौतम, सतीश कुमार, प्रवीण गौतम, राजन गौतम, कपिल, सम्राट गौतम आदि मौजूद रहे।
घरों पर ताले डालकर परिवार संग देंगे धरना
मंजीत सिंह ने बताया कि 18 फरवरी से अनिश्चितकाल के लिए होने वाले धरने में भीम आर्मी के पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ ही महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। घरों पर ताले डालकर बच्चों के संग धरने में शामिल होने की अपील की गई है। बताया कि इस बार का धरना निर्णायक होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/