फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandrasekhar Ravan to meet district jail jignesh mawani

चंद्रशेखर 'रावण' से मिलने जिला जेल पहुंचे जिग्नेश मेवाणी

Thu, 11 Jan 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar Ravan to meet district jail jignesh mawani
चंद्रशेखर रावण और जिग्नेश मेवाणी का फाइल फोटो

दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट पर हुई युवा हुंकार रैली एवं जनसभा के बाद गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए सीधे सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने जेल में चंद्रशेखर से मिलने का प्रयास किया। मुलाकात न हो पाने के बाद जिग्नेश मेवाणी पंजाब के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली में हुई युवा हुंकार रैली एवं जनसभा में भीमा कोरेगांव के मामले के साथ विधायक जिग्नेश मेवाणी एवं कन्हैया ने सहारनपुर हिंसा एवं चंद्रशेखर पर मुकदमे लगाकर जेल भेजने का मुद्दा उठाया था। सहारनपुर से हजारों की संख्या में भीम आर्मी केे कार्यकर्ता भी शामिल हुए। युवा हुंकार रैली के बाद विधायक जिग्नेश मेवाणी बुधवार को सुबह सीधे सहारनपुर पहुंचे। विधायक जिग्नेश मेवाणी गुपचुप तरीके से सुबह 11 बजे जिला कारागार पहुंचे और जिला कारागार में सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात के लिए अर्जी दी। उन्होंने जेल अधीक्षक से मुलाकात की और चंद्रशेखर से मुलाकात के लिए समय मांगा, लेकिन जिला जेल प्रशासन ने चंद्रशेखर से मुलाकात कराने से इंकार कर दिया। लगभग आधा घंटा तक जिला कारागार पर विधायक जिग्नेश मेवाणी रुके। उसके बाद पंजाब में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


मुलाकात के लिए दिया प्रार्थना पत्र 
विधायक जिग्नेश मेवाणी ने चंद्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात न हो पाने के बाद जेल प्रशासन को मुलाकात कराने के लिए एक प्रार्थना-पत्र दिया। जिसमें निवेदन किया गया कि जिला कारागार उन्हें मुलाकात का जो भी समय निर्धारित करे उन्हें बता दें। वह उसी दिन मुलाकात के लिए पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : 'रावण' ने पेशी के बाद कहा, रासुका से नहीं लगता डर

राजनीतिक लोगों से मिलने की अनुमति नहीं 

Chandrasekhar Ravan to meet district jail jignesh mawani
चंद्रशेखर उर्फ रावण

जिला कारागार अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा का कहना है कि चंद्रशेखर से सिर्फ उसके परिजन एवं उसका अधिवक्ता को ही निर्धारित समय में मुलाकात करने की अनुमति है। किसी राजनीतिक व्यक्ति को चंद्रशेखर से मुलाकात की अनुमति नहीं है। जिस कारण विधायक जिग्नेश मेवाणी को चंद्रशेखर से मिलने नहीं दिया गया। 

अब यूपी और उत्तराखंड की राजनीति को गर्माने की तैयारी ? 
दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर हुई युवा हुंकार रैली एवं जनसभा में विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा था कि अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दलितों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इस रैली के तुरंत बाद ही जिग्नेश मेवाणी सीधे  सहारनपुर  में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मुलाकात करने के लिए जेल पहुंच गए। मुलाकात न होने पर जेल प्रशासन से मुलाकात का समय मांग लिया। भीमा कोरेगांव में भी जिग्नेश मेवाणी ने 31 दिसंबर को बयान दिया था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद पर लगे सारे केस हटा लिए, लेकिन चंद्रशेखर उर्फ रावण के ऊपर लगे झूठे केसों को हटाना भूल गए। उधर, जिग्नेश द्वारा दिल्ली में चंद्रशेखर का मुद्दा उठाए जाने और फिर सहारनपुर पहुंचने भीम आर्मी में भी उत्साह है। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी ने चंद्रशेखर को रिहा कराने के लिए गुपचुप तरीके से आंदोलन की रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed