फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rashtriya Lok Dal vice-president Jayant Chaudhary Corona positive

राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना पॉजिटिव, खुद साझा की जानकारी

Sun, 18 Oct 2020 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Oct 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Lok Dal vice-president Jayant Chaudhary Corona positive
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जयंत चौधरी ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने यह जानकारी भी साझा कि है कि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मैं ठीक हूं और डॉक्टरों की सलाह से गाइडलाइन फॉलो कर रहा हूं। उन्होंने अपील है कि हाल के दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए, वो अपनी जांच जरुर करा लें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि हाल में हुए हाथरस के चंदपा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और मौत के बाद जयंत चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। इस दौरान पुलिस और आरएलडी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। यहां उन पर हाथरस पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।

रालोद समर्थकों ने उन्हें घेरा बनाकर किसी तरह वहां से सुरक्षित बचाया। जिसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर और मथुरा में महापंचायत की थी।

बता दें कि मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र बचाओ रैली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने हाथरस लाठीचार्ज की घटना को जाट समाज के स्वाभिमान से जोड़ने की कोशिश की। यहां उन्होंने भीड़ में मौजूद युवाओं का मिजाज भांपते हुए कहा, मैंने दो लठ खाए हैं, लेकिन आपके हित के लिए यदि सौ लाठी भी खानी पड़े तो मैं तैयार हूूं। जो लाठी आपके भाई को मारी गई हैए वो लाठी ईवीएम पर मारकर अपना बदला लेना है। इस रैली में काफी संख्या में लोग जुटे थे। राजिनैतिक दृष्टि से रालोद उपाध्यक्ष द्वारा की गई इन रैलियों को नए समीकरण के रूप में देखा जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed