राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना पॉजिटिव, खुद साझा की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने लिखा कि मैं ठीक हूं और डॉक्टरों की सलाह से गाइडलाइन फॉलो कर रहा हूं। उन्होंने अपील है कि हाल के दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए, वो अपनी जांच जरुर करा लें।
Had tested and received a Covid + Report. Family members are negative.
— Jayant Chaudhary (@jayantrld) October 18, 2020
Am doing alright and will continually monitor and treat according to Doctor’s recommendations.
For those who met me recently, please get tested if you have symptoms.
आपको बता दें कि हाल में हुए हाथरस के चंदपा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और मौत के बाद जयंत चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। इस दौरान पुलिस और आरएलडी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। यहां उन पर हाथरस पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।
रालोद समर्थकों ने उन्हें घेरा बनाकर किसी तरह वहां से सुरक्षित बचाया। जिसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर और मथुरा में महापंचायत की थी।
बता दें कि मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र बचाओ रैली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने हाथरस लाठीचार्ज की घटना को जाट समाज के स्वाभिमान से जोड़ने की कोशिश की। यहां उन्होंने भीड़ में मौजूद युवाओं का मिजाज भांपते हुए कहा, मैंने दो लठ खाए हैं, लेकिन आपके हित के लिए यदि सौ लाठी भी खानी पड़े तो मैं तैयार हूूं। जो लाठी आपके भाई को मारी गई हैए वो लाठी ईवीएम पर मारकर अपना बदला लेना है। इस रैली में काफी संख्या में लोग जुटे थे। राजिनैतिक दृष्टि से रालोद उपाध्यक्ष द्वारा की गई इन रैलियों को नए समीकरण के रूप में देखा जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/