फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rare Vulture found in meerut: Deadly Chinese manja snatched Parvaz

दुर्लभ गिद्ध बेआवाज: जानलेवा चीनी मांझे ने छीन ली परिंदे की परवाज, दिल छू लेगी ये कहानी

Tue, 28 Dec 2021 11:34 AM IST
Dimple Sirohi सुनील कैथवास, न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
सुनील कैथवास, न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Dec 2021 11:34 AM IST
सार

मेरठ में हाल ही में हुई एक घटना ने सिर्फ दिलों को झकझोर दिया बल्कि इंसानियत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के केंट क्षेत्र में इन दिनों एक विलुप्तप्राय गिद्द चर्चा का विषय बन चुका है। हैरानी की बात है कि यह गिद्द अब उड़ नहीं सकता। आगे पढ़ें आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने छीन ली इस परिंदे की उड़ान। 

विज्ञापन
Rare Vulture found in meerut: Deadly Chinese manja snatched Parvaz
इजिप्शियन गिद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूं तो मांझे में उलझकर रोज ही न जाने कितने पक्षी मर जाते हैं लेकिन यह इजिप्शियन गिद्ध खुशनसीब है कि नेक दिल वालों की बस्ती में गिरा। मांझे ने उसके बाएं डैने (पंख) को चीर दिया और उड़ान भरने के काबिल नही छोड़ा। यह गिद्ध बस्ती में बेखौफ टहलता है।

विज्ञापन


चीनी मांझे में उलझा एक इजिप्शियन गिद्ध कुछ दिन पहले सैंट मैरी एकेडमी से सटी एक बस्ती में पेड़ से टकराता हुआ गिरा। उसके उसके डैने जख्मी थे। कैंट में रहने वाले मनोज इस गिद्ध को गिरते हुए देखा तो वह झाड़ियों में लुप्त हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढें: ओमिक्रॉन ने धीमी की उद्योगों की रफ्तार: कंटेनर की उपलब्धता, कच्चे माल की कीमतों में उछाल से भी प्रभावित हो रहा निर्यात
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन बाद वो गिद्ध घायल अवस्था में झाड़ियों के बाहर दिखा तो मनोज उसे उठाकर घर ले आये।  पहले उसके डैनों में उलझे मांझे को काटा और फिर उसके घाव पर हल्दी लगाकर छोड़ दिया। कुछ दिन में ही उसके जख्म ठीक हो गए पर वह उड़ नही सका। अब अक्सर यह गिद्ध बस्ती में टहलता है। 

पक्षी विशेषज्ञ डॉ. रजत भार्गव ने इस गिद्ध की पहचान की। उन्होंने बताया कियह इजीप्शियन गिद्ध 2007 से आईयूसीएन की लुप्तप्राय सूची में शामिल है। पूरी दुनिया में इस प्रजाति के सिर्फ 38000 गिद्ध हैं। हालांकि भारत में कभी भी इसकी आधिकारिक रूप से गिनती नही की गयी है। चूंकि मांझे से घायल है और उड़ नही पा रहा है तो यदि उचित उपचार मिल जाये तो शायद उड़ान भी भर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed