{"_id":"5ca41b91bdec2213e54bb101","slug":"rapid-will-reach-meerut-to-noida-in-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे में मेरठ से नोएडा पहुंचा देगी रैपिड, एनसीआरटीसी और डीएमआरसी की बैठक में हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे में मेरठ से नोएडा पहुंचा देगी रैपिड, एनसीआरटीसी और डीएमआरसी की बैठक में हुई चर्चा
Wed, 03 Apr 2019 08:03 AM IST
vivek shukla
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले चार साल में रैपिड रेल आपका दिल्ली और नोएडा का सफर आसान कर देगी। दिल्ली से मेरठ रैपिड परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है। वहीं, अब रैपिड के स्टेशन को मेट्रो फेज-3 से लिंक करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एनसीआरटीसी और डीएमआरसी के अधिकारियों के बीच पहले दौर की बातचीत हो गई है। जिससे रूट पर आने वाले यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिल सके। जिससे आप दिल्ली और नोएडा की दूरी मात्र एक घंटे में पूरी कर पाएंगे। मंगलवार को गाजियाबाद में हुई बैठक में प्लान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
मोदीपुरम से सराय काले खां तक 82 किलोमीटर के रैपिड रेल प्रोजेक्ट के बीच में उत्तर प्रदेश की सीमा में साहिबाबाद के पास इसे मेट्रो फेज-3 से लिंक किया जाएगा। साहिबाबाद स्टेशन के पास मेट्रो का वसुंधरा सेक्टर-2 स्टेशन बनाया जाना है। इसी को देखते हुए दोनों स्टेशनों को एलीवेटेड पैदल पार पथ से जोड़ने पर वार्ता की गई है। इस कार्य को पूरा करने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का भी सहारा लिया जाना है।
विज्ञापन
पहला निर्माण यहीं से शुरू होगा
एनसीआरटीसी रैपिड रेल के निर्माण कार्य को साहिबाबाद से दुहाई के बीच में शुरू करने वाला है। इसके लिए जून में पिलर खड़े करने का कार्य शुरू होगा। एनसीआरटीसी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए टेंडरों की बौछार कर दी है। इस कॉरिडोर पर कार्य शुरू करने लिए बिजली लाइन, टेलीकॉम आदि लाइनों का शिफ्ट कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे पहुंच जाएंगे नोएडा
मेरठ से रैपिड में बैठकर साहिबाबाद स्टेशन पर उतरेंगे। इसके बाद साहिबाबाद के पास मेट्रो के वसुंधरा सेक्टर-2 के स्टेशन पर जाकर नोएडा के लिए मेट्रो मिल जाएगी। इस मेट्रो का रूट नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से मोहननगर तक बनाया गया है। इसमें वैभव खंड, डीपीआर इंदिरापुरम, शक्ति खंड, वसुंधरा सेक्टर-5, वसुंधरा सेक्टर-2 स्टेशन है। साहिबाबाद से आपको रैपिड रेल से सराय काले खां और मेरठ की तरफ, वैशाली से ब्लू लाइन की तरफ जाने का फायदा मिलेगा।
बैठक में प्लान पर हुई चर्चा
इस प्लान पर बैठक की गई है। लेकिन इस पर क्या चर्चा हुई है, यह अभी फाइनल नहीं है। आने वाले दिनों में सब साफ हो जाएगा। - सुधीर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी