{"_id":"62da5d4f72e2e555092c31f4","slug":"rapid-rail-update-design-of-brahmapuri-station-released-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rapid Rail Update: मेरठ में ब्रह्मपुरी स्टेशन का डिजाइन जारी, सुविधाओं के बारे में जानिए सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rapid Rail Update: मेरठ में ब्रह्मपुरी स्टेशन का डिजाइन जारी, सुविधाओं के बारे में जानिए सब कुछ
Fri, 22 Jul 2022 03:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Jul 2022 03:05 PM IST
सार
रैपिड रेल का निर्माण बहुत तेजी से चल रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा ब्रह्मपुरी स्टेशन का डिजाइन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी स्टेशन का डिजाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने ब्रह्मपुरी स्टेशन का डिजाइन जारी कर दिया है। ब्रह्मपुरी एलिवेटेड स्टेशन है। वहीं इस स्टेशन पर सिर्फ मेट्रो रुकेगी। जिसके पिलर 4-4 की संख्या में तीन समानांतर लाइनों में बनाये जा रहे हैं। यानी कुल 12 पिलर पर स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इन 12 पिलर में से आठ का निर्माण पहले ही किया जा चुका है। बाकी के चार का निर्माण कार्य जारी है। इन पिलर्स के निर्माण के बाद इस स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस एलिवेटेड स्टेशन में तीन ग्राउंड, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन में आने-जाने के लिए ग्राउंड लेवल पर स्टेशन के दोनों ओर प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे। ग्राउंड लेवेल से कॉनकोर्स लेवल पर जाने के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
75 मीटर लंबा होगा स्टेशन
ब्रह्मपुरी स्टेशन की लंबाई लगभग 75 मीटर और चौड़ाई लगभग 32 मीटर है। प्लेटफॉर्म लेवल लगभग 17 मीटर की ऊंचाई पर होगा। स्टेशन में बाधा रहित प्रवेश और निकास के लिए मुख्य मार्ग के साथ सर्विस लेन बनाई जाएगी, जिस पर स्टेशन की ओर आने-जाने वाली गाड़ियां आ सकेंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में विवादों का सिलसिला तेज: दिनेश खटीक के बाद दूसरे मंत्री का पत्र हुआ वायरल, जानें पूरा मामला
ब्रह्मपुरी स्टेशन का निर्माण कार्य अतुल माहेश्वरी फ्लाईओवर से मेरठ की दिशा में कुछ आगे ही किया जा रहा है। कॉरिडोर का एलाइन्मेंट शताब्दीनगर की ओर से आकर अतुल माहेश्वरी फ्लाईओवर के साथ-साथ आगे बढ़ता है और फिर पोर्टल पिलर्स की मदद से दिल्ली-मेरठ के मुख्य मार्ग के बीच में आ जाता है।