फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid rail track construction will catch pace from today

आज से गति पकड़ेगा रैपिड रेल ट्रैक का निर्माण

Wed, 30 Dec 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Rapid rail track construction will catch pace from today
रैपिड रेल
विज्ञापन

- शताब्दीनगर सेक्टर 4-सी में ट्रैक निर्माण स्थल का होगा भूमि पूजन
- अमर उजाला सेतु के पास एलीवेटेड ट्रैक के लिए शुरू होगा पाइलिंग कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के 82 किमी कॉरिडोर के एलीवेटेड हिस्से के ट्रैक और शहर में 12 किमी के एलीवेटेड ढांचे का निर्माण कार्य आज से शुरू होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था एलएंडटी दो स्थानों पर कार्यक्रम करेगी। शताब्दीनगर सेक्टर चार-सी में भूमि पूजन से इसकी शुरुआत होगी।
इन दो पैकेजों का होगा शुभांरभ
पैकेज 17: एनसीआरटीसी ने एलएंडटी को ट्रैक का निर्माण, लगाने, मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी है। कॉरिडोर में खासतौर पर बैलेस्टलेस ट्रैक का प्रयोग हो रहा है। इससे एलीवेटेड ढांचा बनाने में कम लागत व कम मेंटेनेंस होता है। एनसीआरटीसी ने पहले चरण में दुहाई से शताब्दीनगर तक काम शुरू कर दिया है। ट्रैक का निर्माण शताब्दीनगर में होगा।
विज्ञापन

पैकेज 7: शताब्दीनगर से ब्रह्मपुरी और बेगमपुल से मोदीपुरम तक एलीवेटेड ढांचे के लिए पाइलिंग का काम शुरू होगा। इस रूट पर फुटबॉल चौक से बेगमपुल तक भूमिगत ट्रैक बनना है। इसके लिए अभी काम शुरू नहीं हो रहा है। पहले एलीवेटेड ट्रैक से शुरुआत हो रही है। इस पैकेज में ब्रह्मपुरी, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अब खुर्जा से वाया मेरठ, सहारनपुर तक पूरा होगा चरण
ईस्टर्न डेडिकेटेड कॉरिडोर
- कोलकाता के दानाकुनी से वाया मेरठ, लुधियाना तक बन रहा है डीएफसी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने और यात्री ट्रेनों को राहत देने के लिए कोलकाता के दानाकुनी से लुधियाना तक बन रहे 1839 किमी ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को गति दी जा रही है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेक्शन पर कानपुर के न्यू भाउपुर से खुर्जा तक मालगाड़ी को रवाना किया। अब अगला लक्ष्य इस सेक्शन पर खुर्जा से वाया मेरठ, सहारनपुर तक है। इस सेक्शन को दिसंबर-2021 तक पूरा किया जाना है।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बन जाने के बाद मालगाड़ियों की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटे की हो जाएगी। इससे माल-ढुलाई के साधनों में तेजी आएगी। वहीं, एक स्थान से दूसरे स्थान पर माल पहुंचाने में आसानी होगी। मेरठ में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर दिल्ली रोड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरेगा। खुर्जा से वाया मेरठ, सहारनपुर तक 222 किमी के चरण को पूरा किया जाना है।

जनवरी के अंतिम सप्ताह में डाले जाएंगे गार्डर
दिल्ली रोड पर परतापुर इंटरचेंज से आगे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का भी कार्य किया जा रहा है। इसमें सड़क के बीचों बीच फ्रेट कॉरिडोर का ट्रैक भी गुजरेगा। दिल्ली रोड के ऊपर से ट्रैक गुजारने के लिए गार्डर डाले जाएंगे। प्रोजेक्ट हेड रमन चौधरी ने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में दिल्ली रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन करने के बाद गार्डर डालने का कार्य किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed