रैपिड रेल: 65 फीट ऊंचा होगा मेरठ साउथ का प्लेटफॉर्म, एनसीआरटीसी ने इस स्टेशन के लिए तैयार किया डिजाइन
मेरठ साउथ स्टेशन के लिए फाउंडेशन और पिलर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। अभी स्टेशन के दूसरे लेवल के लिए स्लैब बनाए जा रहे हैं। दिल्ली से रैपिड रेल के जरिए मेरठ साउथ पहुंच कर यात्री आगे मुजफ्फरनगर और हरिद्वार, ऋषिकेश सहित अन्य जगहों के लिए बस सर्विस लाभ भी ले सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के स्टेशनों का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। मेरठ क्षेत्र में सबसे पहला स्टेशन मेरठ साउथ सबसे ऊंचे स्टेशनों में से है। इस स्टेशन पर रैपिड और मेट्रो दोनों सेवाएं यात्रियों को मिलेंगी।
खास बात यह है कि मेरठ साउथ से परतापुर स्टेशन की तरफ जाते हुए रैपिड रेल का एलाइनमेंट दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को पार करेगा। यहां बनाए जा रहे पिलर की ऊंचाई लगभग 18 मीटर है। वहीं, मेरठ साउथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म के लेवल की ऊंचाई 20 मीटर (65 फीट) है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने स्टेशन का डिजाइन जारी किया है।
यह भी पढ़ें: चर्चित चेतन हत्याकांड: इंसाफ मिला तो छलके खुशी के आंसू, डर-डर के तारीख पर जाते थे मितन, खौफनाक थी पूरी वारदात
इस स्टेशन के लिए फाउंडेशन और पिलर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। अभी स्टेशन के दूसरे लेवल के लिए स्लैब बनाए जा रहे हैं। इस स्टेशन की लंबाई 215 और चौड़ाई लगभग 24 मीटर है। यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों किनारों पर दो प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे।
स्टेशन पर चार लेवल का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से स्टेशन कुछ ही दूरी पर है। दिल्ली से रैपिड रेल के जरिए मेरठ साउथ पहुंच कर यात्री आगे मुजफ्फरनगर और हरिद्वार, ऋषिकेश सहित अन्य जगहों के लिए बस सर्विस लाभ भी ले सकेंगे। मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर से आने वाले यात्री भी मेरठ साउथ स्टेशन से रैपिड रेल के जरिए 40 मिनट से भी कम समय मे दिल्ली पहुंच सकेंगे।
मेरठ साउथ से ही मिलेगी मेरठ मेट्रो
इस स्टेशन के प्लेटफ़ार्म लेवेल पर दो प्लेटफॉर्म और तीन ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यहां से लोग रैपिड रेल के साथ मेरठ मेट्रो की ट्रेन की भी सेवा ले सकेंगे। इसी स्टेशन से ही मेरठ मेट्रो की सेवा शुरू होगी जो मोदीपुरम तक जाएगी।
मेरठ मेट्रो सेवा के लिए कुल 13 स्टेशन होंगे। ये स्टेशन हैं मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो।