बेहद शर्मनाक! आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार, चीख-पुकार सुन दौड़े परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख-पुकार सुन परिजन दौड़े और फिर...
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। अनुसूचित जाति के युवक ने नलकूप के कमरे में मासूम के साथ रेप किया। बच्ची की चीख सुनकर परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और बंधक बनाकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के दादा ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की मासूम बच्ची कक्षा तीन में पढ़ती है। बुधवार को वह परिवार के साथ खेत में गई। परिवार के लोग बच्ची को नलकूप पर छोड़कर खेत में गन्ने की बुआई करने लगे। सुबह 11 बजे के लगभग बच्ची नलकूप पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक अनुसूचित जाति का युवक नलकूप पर पानी पीने के लिए आया। युवक मासूम बच्ची को नलकूप के कमरे में अंदर ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी दलित युवक को पकड़ लिया और नलकूप के कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की।
पढ़ें : यूपी में सुरक्षित नहीं बेटियां! रेप पीड़िता ने आग लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में बच्ची के दादा ने कोतवाली में अंकित पुत्र आजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। मासूम बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
कहां सुरक्षित हैं बेटियां
दादा ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण बच्ची को नलकूप पर अकेले छोड़ दिया। उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी सुरक्षित नहीं है। युवक उसके साथ दरिंदगी भी कर सकता है।
पुलिस से रहम की भीख मांगने लगा आरोपी
मासूम बच्ची से रेप करने का आरोपी कोतवाली में पुलिस के पैरों में गिरकर रहम की भीख मांगने लगा। कह रहा था कि साहब गलती हो गई। फिर से ऐसा काम नहीं करूंगा।
बेटियों को अकेला मत छोड़िए, दरिंदे घूम रहे है
मासूम के साथ दुष्कर्म का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दोघट थाना क्षेत्र में खेत में अकेली बैठी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी से अप्राकृतिक कुकर्म किया था और अब बागपत कोतवाली क्षेत्र में मासूम के साथ घटना हो गई। पुलिस रेप की घटना तो दूर छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ तक की घटनाएं नहीं रोक पा रही है। एंटी रोमियो टीम भी नाकाम साबित हो रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/