फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape from girl in Bijnor, The victim committed suicide

रेप पीड़िता ने आग लगाकर की आत्महत्या, दरिंदों ने जबरन किया था दुष्कर्म

Thu, 24 May 2018 12:15 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 24 May 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Rape from girl in Bijnor, The victim committed suicide
फाइल फोटो

यूपी में बेटियां कितनी सुरक्षित हैं, इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। यहां तीन दरिंदों ने एक किशोरी के साथ जबरन बलात्कार किया। घटना से आहत किशोरी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की है। नूरपुर में शिवाला कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना से आहत किशोरी ने घर पहुंचकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना को गंभीरता से न लेकर मामले को निपटाने का प्रयास किया। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को एसपी ने मौके का निरीक्षण कर परिजनों से मामले की जानकारी ली। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्घ गैंगरेप सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने मामले में लापरवाही बरतने पर हल्का दरोगा को सस्पेंड करने की बात कही है।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप, थानाध्यक्ष ने लगाई आबरू की कीमत 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

Rape from girl in Bijnor, The victim committed suicide
फाइल फोटो

मंगलवार रात किशोरी पड़ोसी के ताहिर के घर कद्दूकस मांगने के लिए गई थी। इस दौरान मौका पाकर ताहिर ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां पहले से ही मौजूद पड़ोस के रहने वाले निसार व सरफराज ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बहन वहां पहुंची तो तीनों आरोपी फरार हो गए। घटना से क्षुब्ध किशोरी ने घर पहुंचकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को परिजनों ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

उधर, मृतक किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने रात में ही पुलिस को मामले की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और घटना को केवल आत्महत्या बताती रही। बाद में अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को एसपी उमेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से मामले की जानकारी ली। एसपी ने परिजनों को मामले की सही जांच कर आरोपियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्घ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर हल्का दरोगा विनोद कुमार को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed