यूपी: पहले प्यार फिर दुष्कर्म और अब दरोगा को खानी पड़ेगी जेल की हवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। डॉक्टर के बाद अब यूपी पुलिस के एक दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। जानिए पूरा मामला...
यह मामला मेरठ जिले का है। यहां शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी दरोगा को पल्लवपुरम पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा के अनुसार मूल रूप से गांव रेवड़ी थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर निवासी दरोगा नरेंद्र पुत्र साधुराम काफी समय से परिवार के साथ मोदीपुरम की ग्रीन पार्क कालोनी में रह रहा था। नरेंद्र की अप्रैल 2017 में किठौर थाने में तैनाती थी। इस दौरान थाना क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय की एक युवती ने गांव के दो लोगों पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। इस मुकदमे की जांच दरोगा नरेंद्र के पास थी। दरोगा ने युवती की इस प्रकरण में मदद की थी। जिसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया था, जो सोशल मीडिया पर भी चर्चित रहा था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि किठौर से दरोगा का ट्रांसफर ब्रह्मपुरी थाने हो गया था। इस बीच युवती ने दरोगा नरेंद्र पर छह माह से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। करीब एक माह पूर्व युवती और दरोगा के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जिसके बाद एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड करते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी ने हाल ही में सौंपी जांच रिपोर्ट में दरोगा को दोषी पाया था। युवती की तहरीर के आधार पर एसएसपी के आदेश पर पल्लवपुरम थाने में आरोपी दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया गया। सोमवार को पल्लवपुरम पुलिस ने आरोपी दरोगा को कोर्ट में पेश किया। जहां से दरोगा को जेल भेज दिया। एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार पीड़ित युवती ने इस मामले में शिकायत की थी। जिस पर जांच के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
पढ़ें : शर्मनाक! डॉक्टर ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, तीन दिनों तक की दरिंदगी
दबाव बनाया तो भाई को भेजा जेल
पीड़ित युवती का आरोप है कि उसने जब दरोगा पर शादी का दबाव बनाया तो उसने उसके भाई को फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया। हालांकि कुछ दिन पहले ही दरोगा ने उसे पल्लवपुरम में किराए पर मकान दिलाकर रखा था। दरोगा की पत्नी ने इसका पता चलने पर विरोध दर्ज कराया था। युवती से झगड़ा भी किया था।
पति निर्दोष, ब्लैकमेलर है युवती
दारोगा नरेंद्र की पत्नी का आरोप है कि युवती ब्लैकमेलर है जबकि मेरे पति निर्दोष हैं। मेरे पति ने तो उसकी मदद की थी। जिसका फायदा उठाकर युवती घर तक आ गई। युवती बीस लाख रुपये और फॉरच्यूनर गाड़ी मांग रही है। लगातार धमकी दे रही थी कि जेल भिजवा दूंगी। मेरे पति का इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/