{"_id":"5a8997084f1c1bc83b8b78f4","slug":"rape-with-schoolgirl-wedding-with-deception-filed-suit-against-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा से जबरन बलात्कार, फिर धोखे से कर लिया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की छात्रा से जबरन बलात्कार, फिर धोखे से कर लिया निकाह
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में शादी का झांसा देकर कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी कंप्यूटर संचालक व उसके परिजनों सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नहटौर में एक गांव निवासी बीए की छात्रा एक कंप्यूटर की दुकान पर कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करती थी। आरोप है कि कंप्यूटर संचालक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके अश्लील फोटो व क्लिप बना ली। उसके साथ जबरन संबंध भी बनाए गए। छात्रा के दबाव बनाने पर कंप्यूटर संचालक ने दुकान पर ही एक मौलवी को बुलाकर निकाह की रस्म भी पूरी करा ली। कई माह तक उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन
पढ़ें : हाईकोर्ट की वकील को बंधक बनाकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर निकाह की थी साजिश
विज्ञापन
कंप्यूटर संचालक पहले से ही शादीशुदा होने का पता चलने पर छात्रा उसके खिलाफ तहरीर देने के लिए थाने आने लगी। आरोपी युवक के परिजनों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट कर डाली। छात्रा दोबारा से थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक रुस्तम, उसके परिजन शादाब, शाहिस्ता, नाजिया, तहकसा पुत्र व पुत्रीगण वाहजुद्दीन एवं जायदा पत्नी वाहजुद्दीन, मेहर, शादाब, असरफ बेगराजपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/