फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with a ten year old girl in Baghpat

यूपी: दरिंदगी की सारी हदें पार, बेहोशी की हालत में बच्ची से करता रहा रेप, फिर मार डाला

Sat, 30 Jun 2018 11:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 30 Jun 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Rape with a ten year old girl in Baghpat
फाइल फोटो

एक व्यक्ति दस साल की मासूम बच्ची को जामुन खिलाने के बहाने ईख के खेत में ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। बेहोशी की हालत में भी बच्ची के साथ रेप करता रहा और फिर मार डाला। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के कपड़े बरामद किए। खेत से लौट रही बच्ची को जामुन खिलाने के बहाने आरोपी ईख के खेत में ले गया। पहले रेप किया और फिर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 जून को खेत से पिता का खाना देकर घर लौट रही दस साल की बच्ची की रेप के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने विवेचना के आधार पर केश पाल उर्फ केशो पुत्र जगवीरा को आदर्श नंगला गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। बच्ची रास्ते से जा रही थी। उसे जामुन खिलाने के बहाने ईख के खेत में ले गया और जबरन रेप किया। रेप के दौरान बच्ची बेहोश हो गई। बच्ची आरोपी को पहचानती थी, कहीं अपने घर वालों को न बता दें, इसलिए उसने उसके सलवार के नाड़े से फांसी लगाकर हत्या कर दी। उसके कपड़े पास के खेत में छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, बेहोशी की हालत में फेंक गए दरिंदे

बच्ची ने मरते दम तक किया संघर्ष

Rape with a ten year old girl in Baghpat
फाइल फोटो

रेप से पहले बच्ची ने आरोपी की पकड़ से छूटने की तमाम कोशिश की, लेकिन उसने उसे नहीं छोड़ा। बच्ची ने शोर भी मचाया, तो उसका मुंह बंद कर दिया। उसे कंधे पर उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। बीच में बच्ची कंधे से गिर गई। इससे उसके सिर में चोट लगी। उसके दोनों हाथ सलवार के नाड़े से बांध दिए। बच्ची ने मरते दम तक जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया। आपोपी ने फंसने के डर से उसे मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने घर चला गया।

बेहोश होने के बाद भी करता रहा रेप
आरोपी केशो ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। रेप के दौरान ही बच्ची बेहोश हो गई। बेहोशी में भी वह उसके साथ रेप करता रहा। 

परिजनों ने किया आरोपी के घर में हंगामा
मृतक बच्ची के परिजनों ने आरोपी के घर में जमकर हंगामा किया और उसके परिजनों को खरी खोटी सुनाई। आक्रोशित भीड़ को देखकर परिजन अंदर कमरे में छिप गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत किया। समाज के लोगों ने कहा कि आरोपी केशो को फांसी की सजा होनी चाहिए। उसके परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। 

बच्ची की मौत का नहीं है कोई पछतावा
पकड़े गए आरोपी केशो को बच्ची की मौत का कोई पछतावा नहीं था। वह कह रहा था कि उसने ही बच्ची का रेप किया है। इससे पहले भी वह गांव की ही एक युवती से रेप कर चुका है। आरोपी अविवाहित है। उसकी उम्र 38 साल के करीब है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed