फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangrape with little girl in Bijnor

यूपी: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, बेहोशी की हालत में फेंक गए दरिंदे

Tue, 26 Jun 2018 08:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 26 Jun 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with little girl in Bijnor
फाइल फोटो

यहां एक किशोरी को तीन दरिंदे बहाना लगाकर अपने साथ ले गए और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की है। नूरपुर में मामा के घर गई एक किशोरी को घर छोड़ने के बहाने तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धामपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपने नजीबाबाद क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के गांव गई हुई थी। तीन दिन पूर्व उक्त किशोरी अपने घर आने के लिए नजीबाबाद बस स्टैंड पर खड़ी थी। आरोप है कि इस दौरान स्योहारा क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी निवासी आर्यन अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और किशोरी को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। तीनों उसे बहाना बनाकर नूरपुर क्षेत्र के गांव खटाई ले गए। यहां एक घर में आर्यन, गोविंद नाई निवासी खटाई व रवि ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: मौसा ने छोटी बच्ची से किया रेप, हालत देख खिसक गई परिजनों के पैरों तले जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह नूरपुर रोडवेज बस स्टैंड पर बदहवास हालत में मिली। परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बताई। शनिवार की रात परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्घ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed