{"_id":"5b33ad564f1c1bb1508b4b9b","slug":"rape-with-a-girl-in-bijnor-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, गैंगरेप, फिर बेहोशी की हालत में फेंककर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, गैंगरेप, फिर बेहोशी की हालत में फेंककर फरार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवक रात में ट्रैक्टर लेकर एक किशोरी के घर पहुंचे और तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। फिर जंगल में ले जाकर तीनों ने उसके साथ दरिंदगी की। किशोरी को बेहोशी की हालत में देख परिजनों के होश उड़ गए। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। मंडावर में तीन युवक गांव की ही एक किशोरी का तमंचे के बल पर अपहरण करके जंगल में ले गए और गैंगरेप किया। गांव वालों ने किशोरी की तलाश की तो वो एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी व्यक्ति बाहर रहकर नौकरी करता है। उसका बेटा और नाबालिग बेटी घर पर रहते हैं। मंगलवार की रात दोनों घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे गांव के ही विक्की, यशदेव और लवकुश ट्रैक्टर से उनके घर पहुंचे और तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण करके ले जाने लगे। भाई ने विरोध किया तो उसे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों किशोरी को जंगल की ओर ले गए। किशोरी के भाई ने शोर मचाया तो गांव वाले एकत्र हो गए और किशोरी की तलाश शुरू की। बुधवार सुबह साढ़े चार बजे पास के गांव के एक खेत में किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, बेहोशी की हालत में फेंक गए दरिंदे
किशोरी ने होश में आने पर बताया कि तीनों युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया है। सूचना पर किशोरी का पिता भी घर लौटा और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाष धनकड़ का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/