फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape victim committed suicide in Meerut and case registered against the soldier

दुष्कर्म पीड़िता ने सुसाइड नोट में बताई 'आत्महत्या' की वजह, सिपाही पर मुकदमा दर्ज

Sat, 27 Oct 2018 04:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 27 Oct 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Rape victim committed suicide in Meerut and case registered against the soldier
सांकेतिक तस्वीर

एक छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले सिपाही के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही जयदेव की तैनाती यूपी के संभल है। सिपाही के शादी से इनकार करने पर छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
आरोप है कि सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर बीएड की एक छात्रा से दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर सिपाही ने शादी करने का वादा कर छात्रा व उसके परिवार को राजी कर लिया। सिपाही का दूसरी युवती से रिश्ता तय हो गया। इसकी जानकारी लगने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में छात्रा ने सिपाही पर संगीन आरोप लगाए हैं। छात्रा की मां ने आरोपी सिपाही व उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार एक बैंक कर्मी की बेटी शहर के एक इंस्टीट्यूट से बीएड कर रही थी। गुरुवार को छात्रा का शव पंखे पर लटका मिला। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने लिखा है कि जागृति विहार निवासी दामोदर दूबे ने उसको प्रेम जाल में फंसाकर दो साल पहले दुष्कर्म किया था। एसओ के अनुसार दामोदर यूपी पुलिस में सिपाही है और वह संभल के घनोटी में तैनात बताया गया है। यह बात छात्रा ने अपने परिजनों को बताई। इस पर बखेड़ा भी हुआ। सिपाही ने छात्रा से शादी करने की बात कहकर मामले को मैनेज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर सिपाही दो साल से छात्रा से दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद सिपाही किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में लगा है। उसका रिश्ता भी हो गया। इसकी जानकारी छात्रा को लग गई। जिससे उसने तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार सिपाही दामोदर दुबे और उसके परिवार वालों को बताया है।
 
छात्रा मकान की ऊपरी मंजिल में बने एक कमरे में देर रात तक पढ़ाई करती थी। सुबह दस बजे तक उठकर नहीं आई तो परिजन वहां पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं आया। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो बेटी का शव पंखे पर लटका देखकर कोहराम मच गया। पुलिस के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाम को शव का अंतिम संस्कार हुआ।

मुकुट महल होटल में लाया था सिपाही 
एसओ के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि वह परतापुर स्थित इंस्टीट्यूट में जाती थी। सिपाही जब भी छुट्टी आता था, वह उसको दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल में लेकर जाता था। कई बार उसने मना किया तो वह पत्नी बताकर उस पर दबाव बना लेता था। एक बार मुकुट महल होटल में उसका झगड़ा भी हुआ था। सुसाइड नोट में मुकुट महल होटल का नाम भी छात्रा ने खोला है।

दामोदर को छोड़ना मत 
एसओ मेडिकल सतीश कुमार के मुताबिक छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि दामोदर दूबे को छोड़ना मत। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता के सपने को पूरा करना चाहती थी। लेकिन जिंदगी में दामोदर ऐसा आया कि उसने सब कुछ खत्म कर दिया। इसी के आधार पर पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर दामोदर दुबे, महिपाल, सुनीता समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए केस दर्ज किया है। छात्रा के मोबाइल की भी सीडीआर निकाली जा रही है।

एक आरोपी हिरासत में
सिपाही और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी हिरासत में है। आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट एसएसपी संभल को भेजी जाएगी। -सतीश कुमार, एसओ मेडिकल मेरठ

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed